December 4, 2025 05:16:57

तरनतारन उपचुनाव, अकालियों के गढ़ में Aap की दोबारा परीक्षा, खालिस्तान समर्थक सांसद नई चुनौती, लोकसभा चुनाव में आप तीसरे नंबर पर रही थी

Oct11,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। तरनतारन उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए फिर बड़ी परीक्षा होने जा रही है। यह सीट अकाली दल का गढ़ मानी जाती रही है। मुकाबला इस बार इसलिए भी खास है क्योंकि यह वही सीट है, जहां से खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह को लोकसभा चुनाव 2024 में अच्छी लीड मिली थी। उस वक्त यहां AAP तीसरे नंबर पर रही थी, इसलिए अब पार्टी अपनी साख बचाने के लिए पूरा दम लगा रही है। यह सीट AAP विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद खाली हुई थी। 11 नवंबर को वोटिंग और 14 नवंबर को मतगणना होगी। सभी प्रमुख चार पार्टियां अपने उम्मीदवार मैदान में उतार चुकी हैं। इनमें AAP से हरमीत सिंह संधू, कांग्रेस से करणबीर सिंह बुर्ज, अकाली दल से सुखविंदर कौर रंधावा और भाजपा से हरजीत सिंह संधू चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे ने सुधीर सूरी हत्याकांड के आरोपी संदीप सिंह उर्फ सन्नी के भाई मनदीप सिंह को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, अकाली दल (पुनर-सुरजीत), जिसके प्रधान पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह हैं, भी अपना उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है।

तरनतारन सीट का रुझान...

    इस सीट पर अब तक हुए 6 चुनाव: 1997 से लेकर 2022 तक इस सीट पर 6 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। इतने समय में इस सीट पर ये पहला उपचुनाव है। ये चुनाव इसलिए भी इंट्रस्टिंग होने वाला है, क्योंकि बीते 2 लोकसभा चुनावों और दो विधानसभा चुनावों में लगातार वोटर अपना रुझान बदलते दिखे।

    2017 तक इस सीट पर अकाली दल का कब्जा: 1997 में इस सीट पर अकाली दल ने जीत दर्ज की थी। लेकिन 2002 में आजाद उम्मीदवार के तौर पर उतरे हरमीत सिंह संधू ने जीत हासिल की और अकाली दल में ही विलय किया। 2017 तक अकाली दल का इस सीट पर कब्जा रहा। तब अकाली दल 48 फीसदी वोट हासिल कर रहा था।

    अकाली दल का वोट प्रतिशत गिरा: 2017 में अकाली दल के डाउनफॉल के साथ ही तरनतारन सीट भी हाथ से निकल गई। अकाली दल का वोट परसेंट 34 फीसदी के करीब पहुंच गया। जबकि कांग्रेस जो तकरीबन 37 फीसदी वोट हासिल कर रही थी, वे 45 फीसदी तक पहुंच गई।

    2022 में AAP ने 40% वोट हासिल किए: 2022 में आम आदमी पार्टी की हवा का असर यहां भी दिखा। AAP ने 40 फीसदी वोट हासिल कर जीत दर्ज की। बीते चुनावों में जीत दर्ज करने वाली अकाली दल व कांग्रेस दोनों का वोट प्रतिशत नीचे गिरा।


Tarn-Taran-By-Election-Aap-Faces-Another-Test-In-Akali-Stronghold-Pro-Khalistan-Mp-A-New-Challenge-Aap-Finished-Third-In-Lok-Sabha-Elections




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023