यशपाल शर्मा, लुधियाना
लुधियाना में दरेसी दशहरा मेला विवाद दो दिन पहले पूरी मीड़िया की सुर्खियों में था, लेकिन आज अगर आप दरेसी ग्राउंड साइट पर जाएं तो लगेगा कि यहां कोई विवाद ही नहीं खड़ा हुआ। डिप्टी कमिश्नर से एनओसी लिए बिना आज भी ये मेला ज्यों के त्यों चल रहा और दरेसी ग्राउंड के साथ लगती सरकारी सड़कों पर पहले की तरह नाजायज रेहड़ी फड़ी लगाकर उनसे दस से 15 हजार रुपए इकटठा किया जा रहा है। आपको बता दें दो दिन पहले लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने लुधियाना में बिना मंजूरी के लगे मेलों पर एक्शन लेना का आदेश जारी किया था और इसके लिए सात मैंबरी कमेटी का गठन भी किया था। इन आदेशों के कुछ घंटे बाद ही दरेसी ग्राउंड में मेला ठेकेदार अशोक कुमार ने मीड़िया के समक्ष पैट्राेल की कैनी अपने पर उडे़ल आत्मदाह का प्री प्लान ड्रामा भी रच दिया और इस दौरान उसने इलाका विधायक अशोक पराशर पप्पी पर दस लाख रुपए मांगने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए धरना दे दिया था। इस धरने के दौरान धार्मिक मर्यादा तक को चूर चूर करते हुए भगवान राम के डोले तक को रोक दिया गया और भगवान राम तक को उक्त ठेकेदार ने अपने धरने में साथ बिठा लिया। लाइटों से जगमगाने वाले मेले की लाइटें बंद कर दी गई और करीब पांच घंटे तक धरना लगाए रखा गया। इसी बीच देर रात कांग्रेस प्रदेश प्रधान राजा वडिंग मौके पर पहुंचते हैं और वे ठेकेदार को हल्ला शेरी देते कहते हैं तू मेला चला, मैं देखता हूं इसे कौन रोकता है। इसके बाद रात 11.40 बजे मेला चालू कर दिया गया । साथ ही भगवान राम का डोला भी रवाना कर दिया गया। लेकिन अब सवाल ये खडे़ हो रहे हैं कि लुधियाना में जिला प्रशासन को आम आदमी पार्टी के नेता चला रहे या फिर कांग्रेस प्रदेश प्रधान राजा वडिंग। राजा वडिंग की एक धमकी के बाद जिला प्रशासन के अफसर दुबक कर घर बैठ गए और नाजायज मेलों पर कोई एक्शन नहीं हुआ। मेला लगने में कोई बुराई नहीं, लेकिन ग्राउंड के बाहर सड़कों पर चल रही नाजायज दुकानदारी पर अभी तक प्रशासन व निगम ने कोई एक्शन क्यों नहीं लिया। इसका कारण है कि यहां से नगर निगम के अफसर भी अपनी दुकानदारी चलाते रहे हैं, वहीं विधायक साहब के पास इस अवैध दुकानदारी की शिकायतें भी अब कागजाें में रह गई हैं। विधायक पराशर ठेकेदार पर मनाहानि का केस करने तक सिमट गए हैं और जिला प्रशासन राजा वडिंग के आदेशों की पालना में कोई कमी पेशी नहीं छोड़ रहा हैं।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)