लुधियाना। लुधियाना में सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और सांसद डॉ. अमर सिंह ने गांव ससराली में सतलुज नदी में बढ़ते पानी के कारण टूटे धुस्सी बांध का निरीक्षण किया। उनके साथ अन्य कांग्रेस के सीनियर नेता भी मौजूद थे। जिन किसानों के खेत सतलुज दरिया में बह गए उनके साथ भी वड़िंग ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को सहायता राशि भी दी। वड़िंग ने कहा कि सतलुज दरिया पर अवैध माइनिंग हुई है जिसका नतीजा है कि आज पूरा शहर डूबने को है। इलाके के विधायक और मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया पर लोग माइनिंग को नजर अंदाज करने के गंभीर आरोप भी लगा रहे है। यदि पत्थर डालकर पहले ही पक्के बांध बनाए जाते तो आज ये हालात नहीं बनते। वड़िंग ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान मुकम्मत तौर पर फेल साबित हो चुके है। केन्द्र सरकार 1 कीले का 6 हजार 800 रुपए यदि देती भी है तो उससे किसानों का कोई फायदा नहीं है। इससे ज्यादा तो किसानों की फसल समाप्त हो चुकी है। वड़िंग ने कहा कि पंजाब कांग्रेस तब तक किसानों की मदद करती रहेगी, जब तक किसानों की गेहूं की फसल की बिजाई नहीं हो जाती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से 50 ट्रैक्टर ससराली में किसानों की गेहूं की फसल की बिजाई तक किसानों का समर्थन करते रहेंगे।
Congress-Leadership-Inspected-Sasrali-Village-Gave-Financial-Aid-To-The-People
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)