November 13, 2026 06:40:04

दूध लेने गए व्यक्ति को तलवारों से काटा, 6 युवकों ने कहासुनी के बाद किया हमला, अस्पताल में तोड़ा दम; 3 आरोपी अरेस्ट

Nov11,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। डाबा इलाके में बुधवार सुबह मामूली विवाद के बाद 50 वर्षीय परमजीत सिंह की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। महिंदर नगर निवासी परमजीत सुबह करीब 5:30 बजे बापू मार्केट में दूध लेने गए थे। वहां कुछ युवकों के साथ उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद उन पर तलवारों से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल परमजीत को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है। मृतक की पत्नी अमनदीप कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति की बापू मार्केट में कुछ युवकों के साथ बहस हुई थी। शिकायत के अनुसार, परमजीत ने युवकों के घूरने पर आपत्ति जताई थी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि युवकों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। पत्नी के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी
डाबा थाना पुलिस ने जतिन शर्मा निवासी ईश्वर नगर, लविश कुमार निवासी गुरु गोबिंद सिंह नगर और रोहित कुमार निवासी सुखदेव सिंह नगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में तीनों ने परमजीत के साथ किसी पुरानी रंजिश से इनकार किया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जतिंदर कुमार ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (हत्या), 126(2) (गलत तरीके से रोकना), 191(3) (घातक हथियारों के साथ दंगा) और 190 (गैरकानूनी जमावड़े के साझा उद्देश्य के तहत अपराध) के तहत केस दर्ज किया गया है। फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं।

In-Ludhiana-A-Man-Who-Had-Gone-To-Buy-Milk-Was-Hacked-With-Swords-Six-Youths-Attacked-Him-Following-An-Argument-And-He-Later-Succumbed-To-His-Injuries-In-The-Hospital-Three-Accused-Have-Been-Arrested




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023