October 27, 2026 13:53:38

गुरुद्वारे से गोलक उठाकर भागे नकाबपोश चोर, एक बदमाश ने कंधे पर लटकाया बैग; एक्टिवा पर लादकर हुए फरार

Oct26,2026 | Enews Team | Ludhiana

जगराओं। लुधियाना के गांव मोरकरीमा में गुरुद्वारा साहिब से गोलक चोरी का वीडियो सामने आया है। सरेआम चोर गोलक चोरी करके भागते सीसीटीवी कैमरे में नजर आए। गांव मोरकरीमा में सोमवार देर रात 2 नकाबपोश चोर गुरुद्वारा साहिब में दाखिल हुए। चोरों ने चेहरे छिपाए हुए थे। एक चोर के कंधे पर बैग लटकाया हुआ था। जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात करीब 12 बजे एक्टिवा पर सवार होकर पहुंचे दो नकाबपोश चोर गुरुद्वारा साहिब के अंदर दाखिल हुए। कैमरे में कैद हुए चोर पहले एक चोर गुरूद्वारा साहिब के अंदर दाखिल होता है और गोलक उठाने की कोशिश करता है। जब वह गोलक अकेले नही उठा सका तो दूसरा साथी आकर गोलक उठा कर बाहर ले आए। इसके बाद गोलक को एक्टिवा पर रखकर मौके से फरार हो गए। घटना का पता चलने पर गुरुद्वारा कमेटी ने मुल्लांपुर दाखा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना दाखा की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना दाखा के एसएचओ निर्मलजीत सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने दावा किया कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। एक्टिवा जिन रास्तों से निकली है पुलिस उसे भी ट्रेस कर रही है।

Masked-Thieves-Fled-After-Taking-The-Donation-Box-Golak-From-A-Gurdwara-One-Of-The-Miscreants-Slung-The-Bag-Over-His-Shoulder-And-They-Escaped-After-Loading-It-Onto-An-Activa-Scooter




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023