मोगा में गैंगवार, फायरिंग में 2 युवकों की मौत:2 की हालत नाजुक, स्कॉर्पियो में आए हमलावर; पता पूछते ही गोलियां बरसाईं
Oct26,2026
| Enews Team | Moga
मोगा में गैंगवार के चलते अंधाधुंध फायरिंग हुई। काले रंग की स्कॉर्पियो में आए हथियारबंद हमलावरों ने 4 युवकों पर गोलियां बरसा दीं। इस दौरान चारों गंभीर घायल हो गए, जिनमें से 2 युवकों की मौत हो गई। जांच में हमले की वजह रंजिश बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक अंगदपुरा मोहल्ले के निवासी साहिल जिंदल उर्फ लंबी, गगन, राघव और गोरा रविवार शाम लगभग 7:15 बजे अपने घर के बाहर खड़े थे। इस दौरान स्कॉर्पियो आकर रुकी, जिसमें सवार युवकों के पास हथियार थे। उन्होंने पहले पता पूछा और फिर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं।
गोलियां लगते ही चारों युवक लहूलुहान होकर गिर गए और हमलावर फरार हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायलों को मेडिसिटी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद गगन को मृत घोषित कर दिया। गोली लगने से घायल राघव और गोरा की हालत नाजुक है। उनका ICU में इलाज जारी है। देर रात साहिल जिंदल ने लुधियाना स्थित डीएमसी अस्पताल में दम तोड़ दिया। एसएसपी चाहल ने बताया कि आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
Gang-War-In-Moga-2-Youths-Killed-In-A-Shooting-2-Others-In-Critical-Condition-Attackers-Arrived-In-A-Scorpio-And-Opened-Fire-As-Soon-As-They-Asked-For-Directions