October 24, 2026 17:40:52

घर में घुसकर युवक का हाथ काटकर किया अलग, रास्ते में दुकानदार को पकड़ा भागे बदमाश, हुई मौत

Oct24,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। शिमलापुरी के गुरुद्वारा रेड़ू साहिब के पास एक घर में घुसकर बदमाशों ने एक युवक पर तलवार से हमला कर दिया। उस पर तलवार से कई वार किए और फिर उसका हाथ काटकर अलग कर दिया। वारदात के बाद आरोपी कटा हुआ हाथ लिफाफे में डालकर एक करियाना दुकानदार को दे गए। दुकानदार से कहा कि इसे युवक के घर पहुंचा देना। घायल युवक को आसपास के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने काफी देर तक खून रोकने की कोशिश की। खून ज्यादा बहने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शक्ति सिंह उर्फ भूरा (40) के रूप में हुई है। थाना शिमलापुरी की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। युवक और आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एसएचओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि रेडू साहिब गुरुद्वारे के पास एक मकान में मारपीट हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने मकान मालिक के साथ भी मारपीट की थी। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने शक्ति सिंह उर्फ भूरा को बुरी तरह पीटा और उस पर तलवार सेवार किए। इस दौरान उसका हाथ काटकर अलग कर दिया। गंभीर रूप से घायल शक्ति सिंह को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Miscreants-Broke-Into-A-House-Severed-A-Young-Mans-Hand-Then-Seized-A-Shopkeeper-On-Their-Way-Out-And-Fled-The-Victim-Died




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023