October 23, 2026 21:23:07

पंजाब विधानसभा में एसआईआर के खिलाफ प्रस्ताव पास, सीएम बोले- पहले लोग सरकारें चुनते थे, अब सरकारें वोटर चुन रहीं; ईडी-सीबीआई हमारे घर पहुंच रहीं

Oct23,2026 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के सेशन के दूसरे दिन स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में वोट कटने के मुद्दे पर प्रस्ताव पास किया गया। ये प्रस्ताव वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने पेश किया। इस पर CM भगवंत मान ने कहा कि पंजाब हमेशा से धक्केशाही के खिलाफ आवाज उठाने वाला राज्य रहा है। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र के लिए चिंता की बात है कि पहले लोग सरकारें चुनते थे, लेकिन अब सरकारें तय कर रही हैं कि कौन वोट डालेगा और किसकी वोट काटनी है। CM ने कहा कि 14 करोड़ लोगों की वोट काट दी गई, नए वोटरों की वोट नहीं बन रही और ED-CBI चुनाव के समय विपक्ष के नेताओं के घर पहुंच जाती हैं। आज कल यह हमारे घरों में आ रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चारों पिलर डिक्टेटरशिप की जंजीरों में जकड़े हुए हैं और वोटों की यह लूट बहुत खतरनाक है। इससे पहले सेशन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा हो गया। गले में काले कपड़े डालकर सदन में पहुंचे कांग्रेस विधायकों ने मांग की कि पहले राज्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो। स्पीकर कुलतार संधवां ने कहा कि इस पर बात करेंगे, लेकिन उन्होंने प्रश्नकाल शुरू कर दिया। इससे कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी शुरू कर दी।

चीमा बोले- परगट चिट्‌टा फैलाने वाली पार्टी के मेंबर
इस पर वित्तमंत्री हरपाल चीमा सीट से खड़े हो गए। उन्होंने कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह को टारगेट करते हुए कहा कि मिस्टर परगट सिंह, यू आर द मेंबर ऑफ चिट्‌टा पार्टी। आप पंजाब में चिट्‌टे का नशा फैलाने वाली पार्टी के मेंबर रहे हो। तलवंडी साबो स्थित तख्त दमदमा साहिब पर नशा खत्म करने की झूटी कसम खाई। इस दौरान कांग्रेस के MLA सुखपाल सिंह खैहरा को सेशन के बाकी बचे समय के लिए सस्पेंड कर दिया गया। चीमा ने कहा कि खैहरा ने सदन की मर्यादा भंग की। खैहरा ने आपत्तिजनक शब्द बोले। इस पर खैहरा ने जवाब देते हुए कहा कि अगर पंजाब के मुद्दे उठाना गुनाह है तो भी मैं ये मुद्दे उठाता रहूंगा। उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री विधानसभा में लगाए गए अपने आरोपों को साबित करें। वरना सार्वजनिक रूप में माफी मांगे। सेशन की कार्यवाही अब 27 अक्टूबर तक के लिए स्थगति कर दी गई।

Resolution-Passed-In-The-Punjab-Legislative-Assembly-Against-The-Sir-The-Cm-Remarked-Earlier-People-Used-To-Elect-Governments-But-Now-Governments-Are-Selecting-The-Voters-The-Ed-And-Cbi-Are-Showing-Up-At-Our-Doorsteps




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023