October 23, 2026 01:35:40

परविंदर झोटा को विधानसभा में श्रद्धांजलि, सीबीआई ने पत्नी और माता-पिता को रेस्ट हाउस बुलाया; एक टीम आरोपी केमिस्ट के साथी के घर पहुंची

Oct22,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा को आज (22 अक्टूबर) पंजाब विधानसभा में श्रद्धांजलि दी गई। सभी विधायकों और स्पीकर ने 2 मिनट का मौन रखा। इधर, मामले की जांच कर रही CBI टीम ने मानसा के रेस्ट हाउस में झोटा के पिता भीम सिंह, मां अमरजीत कौर और पत्नी मनप्रीत कौर को पूछताछ के लिए बुलाया। इनके बयान लिए जा रहे हैं। परिवार की CBI टीम से यह दूसरी मुलाकात है। एक टीम झोटा की हत्या के आरोपी अश्विनी कुमार और उसे भागने में मदद करने वाले विपिन कुमार के घर पहुंची। यहां लोगों से पूछताछ की गई। रोपी केमिस्ट अश्विनी कुमार और उसकी पत्नी नीलम को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। इनका आज रिमांड खत्म हो रहा है। पुलिस पूछताछ के लिए अदालत से आरोपियों को प्रोडक्शन रिमांड पर ले सकती है। हत्या के 10 दिन बाद भी झोटा का पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार नहीं हुआ है। उनकी डेडबॉडी मानसा के सिविल अस्पताल में रखी हुई है। परिवार और एक्शन कमेटी CM भगवंत मान और DGP गौरव यादव का इस्तीफा समेत 10 मांगों को लेकर अड़ा हुआ। 

तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार पहुंचे मानसा
तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी टेक सिंह धनौला ने आज मानसा के सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन घायलों का हालचाल जाना। इसके बाद झोटा को इंसाफ दिलाने के लिए लगाए गए धरने में शामिल होते हुए उन्होंने घायलों के परिवारों को SGPC की ओर से 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक सौंपे। इसके साथ ही उन्होंने झोटा के पिता भीम सिंह से भी बातचीत की। जत्थेदार ने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से निर्णय लिया जा रहा है कि सभी गुरुद्वारा साहिबान में परविंदर सिंह झोटा की अंतिम अरदास करवाई जाए। उन्होंने कहा कि परविंदर सिंह झोटा ने सामाजिक कार्यों के लिए बहुत बड़ी कुर्बानी दी है। वह सिख कौम के शहीद हैं और उनकी तस्वीर सिख संग्रहालय में भी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यों के लिए बहुत कम लोग अपनी शहादत देते हैं, जैसी कुर्बानी परविंदर सिंह झोटा ने दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि परविंदर सिंह झोटा की हत्या करने वालों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि सिख कौम अभी जिंदा है।

Tributes-Paid-To-Parvinder-Jhota-In-The-Legislative-Assembly-Cbi-Summons-His-Wife-And-Parents-To-A-Rest-House-While-A-Team-Reaches-The-Home-Of-An-Associate-Of-The-Accused-Chemist




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023