October 23, 2026 02:38:16

उत्तरांचल कुमाऊँ विकास परिषद ने धूमधाम से करवाया महामाई का विशाल जागरण एवं भंडारा

Oct22,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana


यशपाल शर्मा, लुधियाना 
उत्तरांचल कुमाऊँ विकास परिषद (रजिo) लुधियाना द्वारा अपने प्रधान कार्यालय कुमाऊं भवन, 44 फुटा रोड़, सामने HP पेट्रोल पम्प, बचन सिंह नगर, बलोंके रोड़, हैबोवाल कलां, लुधियाना में स्थानीय सदस्यों की उपस्थिति में महामाई का विशाल जागरण व भंडारा सम्पन्न हुआ एवं श्रद्धालाओं ने भगवती के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया|
सर्वप्रथम माँ ज्वाला जी धाम, हिमाचल से लाई गई दिव्य ज्योत महिला कीर्तन मंडलियों व माँ के भक्तों द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाल कर कुमाऊँ भवन के शिव - शक्ति मन्दिर प्रांगण में माँ भगवती जागरण बड़े धूम धाम से करवाया गया| 

परिषद के पुरोहित पण्डित नन्द किशोर उप्रेती जी एवं शिव शक्ति मन्दिर के पण्डित आशीष शर्मा जी के पवित्र मंत्रोंचारण से हैबोवाल कलां क्षेत्र के अध्यक्ष श्री पुष्कर सिंह कड़ाकोटी जी द्वारा ज्योति प्रज्जवलित की गई एवं श्रीमती नैन्सी रूपराय चेयरपर्सन ब्लॉक समिति लुधियाना -1 धर्मपत्नी श्री गौरव रूपराय (विक्की) सरपंच ग्राम पंचायत ब्ल्लोके जी ने जागरण में मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई तथा परिषद को विकास कार्यों के लिए 2,50,000 रुपए की सहयोग राशि प्रदान की व परिषद् की संयोजक श्रीमती शशी मठपाल जी ने जागरण का शुभारम्भ किया| जागरण में दीपक लाड़ला म्यूजिक परिवार एवं श्रीमती लीला पयाल जी द्वारा माँ का गुणगांन किया गया|

 जागरण में शहर की कई राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक एवं व्यावसायिक मुख्य हस्तियों ने नत्मस्तक हो माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया जिसमें मुख्य यजमान की भूमिका परिषद् के चेयरमैन श्री कैलाश शर्मा जी, अध्यक्ष श्री गिरधर सिंह बिष्ट जी, भूतपूर्व अध्यक्ष श्री बसंत बल्लभ भट्ट जी, भूतपूर्व उप-चेयरमैन श्री जीवन सिंह नेगी जी (देना बैंक) एवं बुकिंग समिति के सदस्य श्री केवल चन्द्र भट्ट जी द्वारा निभाई गई परिषद् के उप- चेयरमैन श्री राजेश जोशी, महासचिव नारायण दत्त उप्रेती, कोषाध्यक्ष श्री हीरा सिंह अधिकारी, मुख्य निरीक्षक श्री श्याम चन्द तिवारी, निरीक्षक श्री मोहन गिरी, संगठन सचिव श्री किशन सिंह कड़ाकोटी , मंच सचिव श्री नरेन्द्र सिंह रावत, सांस्कृतिक सचिव भवान सिंह रावत, मीडिया सचिव श्री यशपाल शर्मा, प्रचार सचिव श्री ईश्वर दत्त तिवारी एवं श्री हरीश सिंह मनराल, स्टोर सचिव श्री मोहिंद्र सिंह मनराल, क्षेत्रीय अध्यक्ष:- श्री पुरन चन्द चंदोला, श्री मनदीप सिंह बिष्ट, परिषद् के वरिष्ठ सलाहकार समिति के सदस्य:- श्री शिव दत्त जोशी, श्री मोहन सिंह रावत, श्री रमेश शर्मा, श्री किशन सिंह रावत, श्री शिवसिंह रावत, श्री कैलाश चन्द्र सिंह जमनाल श्री प्रेम सिंह मनराल, श्री रेवाधर शर्मा, बुकिंग एवं निर्माण समिति सदस्य:- श्री दिवान सिंह बिष्ट, श्री भुवन चन्द्र बिनवाल, श्री लक्ष्मण सिंह बिष्ट, श्री करन सिंह कड़ाकोटी, श्री महेश उपाध्याय, श्री ललित सिंह बिष्ट, श्री अशोक काण्डपाल, श्री गंगा सिंह मनराल, श्री राजेन्द्र सिंह जमनाल श्री ललित चन्द्र तिवाड़ी, श्री गिरीश उपाध्याय, श्री महेश मठपाल, जागरण प्रबंधकीय समिति सदस्य:- श्री बालम सिंह रौतेला, श्री हरीश जोशी, श्री सुरेन्द्र सिंह भण्डारी, श्री नरेन्द्र सिंह मावडी, श्री पान सिंह अधिकारी, श्री सुरेंद्र सिंह अधिकारी, श्री दीवान सिंह रावत, श्री गोपाल सिंह रावत, श्री भूपेन्द्र सिंह रावत, श्री देवेंद्र सिंह कड़ाकोटी, श्री नीरज सिंह बिष्ट, श्री मोहन सिंह जीना, श्री इंदर सिंह रौतेला, श्री नरेंद्र सिंह जमनाल (भूतपूर्व सरपंच), श्री देवी सिंह रावत, श्री मोहन शर्मा, भोपाल सिंह अधिकारी (गोपी) श्री धन सिंह कोरंगा, श्री गोविन्द सिंह जमनाल, श्री बालम सिंह बिष्ट, श्री ललित कांडपाल, श्री पूरन सिंह अटवाल, श्री पीताम्बर शर्मा, श्री धर्मेन्द्र शर्मा, श्री मोहन शर्मा, रामपाल सिंह, श्री जीवन सिंह जमनाल, एवं परिषद् के आजीवन सदस्यगण व कर्मठ सदस्यजनों द्वारा समस्त मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया | 

परिषद् की मातृ शक्ति समस्त सहयोगी कीर्तन मंडलियों के सदस्यों व अन्य समस्त सहयोगीगण और भक्तगण व परिषद् के कई आजीवन सदस्य श्री अर्जुन सिंह बिष्ट, श्री मनोज बिनवाल, श्री राजवंश शर्मा आदि पूरी रात से सुबह तक माँ के दरबार में उपस्थित रहे |

Uttaranchal-Kumaon-Vikas-Parishad-Organized-A-Grand-Jagran




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023