October 22, 2026 03:59:28

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के पंजाब से जुड़े तार, अमृतसर से हथियार सप्लाई हुए, 2 लड़कियों ने पिस्टल-20 कारतूस मुंबई पहुंचाए

Oct21,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में हथियारों की सप्लाई का तार अमृतसर से जुड़ा है। जांच के मुताबिक, अमृतसर से एक पिस्तौल और 20 कारतूस लेकर दो लड़कियां ट्रेन से मुंबई पहुंची थीं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हथियार सप्लाई करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब अमृतसर से हथियार हासिल करने से लेकर मुंबई में फायरिंग और आरोपियों को बाहर निकालने की कोशिश तक की कड़ी जोड़ रही है। जांच में सामने आया कि हरियाणा के सोनीपत निवासी कुनाल ने अनिल पंडित के कहने पर अमृतसर से एक पिस्तौल और 20 कारतूस हासिल किए। इसके बाद हथियार मुंबई पहुंचाने की जिम्मेदारी राधा को दी गई। पुलिस के मुताबिक, हथियारों की सप्लाई करने वाला मॉड्यूल लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ था। 15 अक्टूबर को कुनाल ने राधा और बबीता को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन छोड़ा। दोनों ट्रेन से मुंबई रवाना हुईं। पिस्तौल राधा के बैग में छिपाई गई थी। इस तरह हथियार सड़क के बजाय रेलमार्ग से मुंबई पहुंचाए गए। 17 अक्टूबर को राधा और बबीता मुंबई के दादर स्टेशन पहुंचीं। इसके बाद दोनों एक होटल में ठहरीं। इसी दिन एक नाबालिग लड़का होटल के पास पहुंचा और राधा से बैग लेने आया। जांच में पुलिस इस मुलाकात और हथियार आगे पहुंचाने की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

Tiger-Shroff-Firing-Case-Has-Links-To-Punjab-Weapons-Were-Supplied-From-Amritsar-And-Two-Young-Women-Delivered-A-Pistol-And-20-Cartridges-To-Mumbai




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023