यश्पाल शर्मा, लुधियाना
सतलुज क्लब में होने जा रहे विभिन्न पदों के जा रहे चुनाव से पहले आज क्लब में सभी उम्मीदवारों की ओर से अपना विजन(इंट्रोडक्टरी स्पीच) रखा गया। इस कार्यक्रम की अगुवाई रिटर्निग अफसर-2 जसलीन कौर भुल्लर(एस.डी.एम-ईस्ट) ने की। इस दौरान मैस सैक्रेटरी पद के दावेदार विवेक शर्मा ने चौंकाने वाली बात करते हुए सदस्यों को कहा, अगर आज आप मुझे इस चुनाव में मैस सेक्रेटरी चुनते हैं तो मैं मैस की नुहार बदलूंगा। अगर आप मैस की हालत को देख लो, तो क्लब का खाना बंद कर देंगे। क्लब की मैस आज भी टिन की चदरों के नीचे चल रही है। बरसात के दिनों में यह टिन की चदरें टपकने लगती है। इसमें कतई मैस कांट्रेक्टर की जिम्मेदारी नही है। बल्कि मैस एरिया के इंफ्रास्ट्रर को सुधारने पर जोर ही नही दिया गया। इसके बाद लंबे समय से क्लब का मैन्यू नही बदला गया। इस वजह से यंगस्टर्स ने क्लब आना ही बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर सदस्य उन्हें मौका देते है, तो वह क्लब में वेज-नॉन वेज किचन को अलग करेंगे। खाने को हाइजैनिक बनाने हेतु प्रयास रहेगा। मैस एरिया को डिजिटल करेंगे व ऐसा सिस्टम लाएंगे, जिससे क्लब सदस्य अपनी शिकायतें ऑनलाइन दे सके। इस दौरान मैस सैक्रेटरी पद के अन्य दावेदार सुबोध बातिश ने भी मैस एरिया को अपग्रेड करने की बात कही।
इससे पहले जनरल सैक्रेटरी पद के दावेदार डा. आशीष आहूजा ने कहा कि वह क्लब के हर क्षेत्र में सुधार लाएंगे। डा. अजीत सिंह चावला ने कहा कि वह क्लब में शुरू किए गए डिवैलपमेंट प्रोजेक्टस को सम्पन्न करवाएंगे। गुरमीत सिंह कैरों ने कहा कि वह ट्रांसपैरेंसी पर ध्यान देंगे। कैंरों ने कहा कि क्लब के पार्किंग एरिया में बडे़ बदलाव की जरुरत हैं, जो जनरल सेक्रेटरी बनने के बाद मेरी पहली प्राथमिकता होगी। सदस्यों की शिकायतों का प्राथमिका के आधार पर निवारण हो, इसके लिए विशेष कमेटी गठित करेंगे।
वहीं क्लब के फाइनांस सेक्रेटरी के पद पर चुनाव लड़ रहे सीए केपीएस वालिया ने सबसे पहले अपने बारे में परिचय दिया और बताया कि उनकी क्लब को क्यों जरुरत हैं। उन्होंने कहा कि वे सालों साल पंजाब केसरी, ओसवाल सहित कईं बड़ी कंपनियों का आडिट कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि क्लब का फाइनांस सेक्रेटरी बनते ही उनकी प्राथमिकता होगी कि क्लब को कैसे प्रॉफिट में लाया जाए। उन्होंने कहा कि इसके साथ क्लब मैंबर्स की जरुरत मुताबिक क्लब मे कईं तरह के बदलाव करने की जरुरत हैं, जिसके लिए मेरा पूरा प्लान तैयार हैं।
वहीं क्लब के ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर चुनाव लड़ रहे डा. सिमरन पाल बिंद्रा ने कहा कि क्लब के हर एक क्षेत्र में कुछ न कुछ बदलाव की जरुरत हैं और ज्वाइंट सेक्रेटरी बनने के बाद वे संबंधित एग्जीक्यूटिव के साथ विचार विमर्श से ये बदलाव कर क्लब में मैंबर्स का फुटफाल बढाएंगे। वहीं इसी पद पर दूसरे दावेदार एचएस बेदी ने कहा कि वे हमेशा से क्लब मैंबर्स को बेहतरीन सर्विस देने में विश्वास रखते हैं और वे आगे भी मैंबर्स को बेहतर सर्विस देते रहेंगे।
वहीं क्लब की र्निविरोध स्पोर्टस सेक्रेटरी बनी डा. सुलभा जिंदल ने इसके लिए सभी क्लब मैंबर्स व उनकी टीम को धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि वे अपने स्पोटर्स सेक्रेटरी दूसरी पारी में स्पोर्टस एक्टीविटी को ओर बेहतर करेंगी।
वाइस प्रेजीडेंट पद के दावेदार संजय कपूर व प्रो. अरविंद मल्होत्रा, फाइनेंस सैक्रेटरी पद के दावेदार जसदीप सिंह नलवा बबलू , कल्चरल सैक्रेटरी पद के दावेदार हरकेश मित्तल व डा. अरुण धवन, बार सैक्रेटरी पद के दावेदार एस.एस. बेदी व भूपिंदर सिंह देव, एग्जीक्यूटिव मैंबर पद के दावेदार डा. शिव गुप्ता, मोहन लाल मैणी व विधुर खोलसा व लेडी एग्जीक्यूटिव निर्वाचित रूचि बांसन टीना ने सदस्यों को अपना परिचय देते हुए अपने उददेश्यों से अवगत कराया।
In-Sutlej-Club-The-Election-Candidates-Presented-Their-Vision-And-Priorities-Before-The-Members
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)