कांग्रेस ने अभी उम्मीदवार घोषित नहीं किए और चन्नी ने मंत्री पद भी बांट डाले, बोले - किक्की ढिल्लों कई बार विधायक बने, अब मंत्री का समय
Nov17,2026
| Enews Team | Punjab
पंजाब। पंजाब कांग्रेस में अभी टिकट बंटवारे को लेकर स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया गया है। अभी किसी को टिकट नहीं दिए गए हैं। इससे पहले ही पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी ने मंत्रिपद बांटने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार (17 नवंबर) को फरीदकोट में एक कार्यक्रम के दौरान चन्नी ने किक्की ढिल्लों को मंत्री बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसे ही किसी के घर जाकर घरवाली से गालियां खाते हो। अगर किक्की ढिल्लों को MLA बनाया होता तो बात कोई और होती। कुशलदीप ढिल्लों को तगड़ा करो, वह आपका भविष्य है। आने वाली सरकार इन्हें ही चलानी है। सरकार में इनकी अहम पोजिशन होगी। कई बार MLA बन गए, अब मंत्री बनने का टाइम है। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए पंजाब की स्क्रीनिंग कमेटी का गठन कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी किया है। वरिष्ठ नेता डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद को पंजाब स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके साथ कमेटी में 2 अन्य सदस्यों को भी शामिल किया गया है, जिनमें सचिन सावंत और निवेदिथ अल्वा का नाम शामिल है। इसके अलावा, पार्टी के संविधान और नियमों के अनुसार राज्य के शीर्ष नेतृत्व को भी इस कमेटी में जगह दी गई है।
The-Congress-Has-Yet-To-Announce-Its-Candidates-But-Channi-Has-Already-Distributed-Ministerial-Portfolios-He-Remarked-That-Since-Kikki-Dhillon-Has-Been-Elected-An-Mla-Multiple-Times-It-Is-Now-Time-For-Him-To-Become-A-Minister