November 18, 2026 00:30:04

एलपीयू-चितकारा हिंसा की जांच एनआईए करेगी या नहीं, केंद्र 10 दिन में लेगा फैसला, हाईकोर्ट ने कहा- ऐसी घटनाओं को हल्के में नहीं ली जा सकती

Nov17,2026 | Enews Team | Punjab

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में पंजाब की दो प्रमुख शिक्षण संस्थाओं लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) और चितकारा यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं की जांच NIA को सौंपी जाएगी या नहीं, इस पर केंद्र सरकार जल्द फैसला लेगी। केंद्र ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को बताया कि अगले 10 दिनों में इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा। NIA की टीम दोनों घटनास्थलों का दौरा कर चुकी है और संबंधित अधिकारियों से जानकारी भी जुटाई है। अब उपलब्ध तथ्यों के आधार पर तय होगा कि इन मामलों की जांच केंद्रीय एजेंसी से करवाना जरूरी है या नहीं। केंद्र सरकार ने अदालत को बताया कि दोनों घटनाओं से जुड़े पूरे मामले और उपलब्ध तथ्यों पर विचार किया जा रहा है। NIA की टीम घटनास्थलों का निरीक्षण करने के साथ संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर चुकी है। जुटाई गई जानकारी के आधार पर केंद्र सरकार जांच NIA को सौंपने पर निर्णय लेगी। केंद्र के इस बयान को रिकॉर्ड पर लेते हुए हाईकोर्ट ने सुनवाई दो सप्ताह के लिए स्थगित कर दी। अदालत ने निर्देश दिया कि अगली सुनवाई पर केंद्र सरकार अपने फैसले की जानकारी हलफनामे के माध्यम से पेश करे।
पंजाब सरकार से मांगी थी जांच रिपोर्ट
इससे पहले हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को दोनों विश्वविद्यालयों में हुई घटनाओं की जांच रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपने के निर्देश दिए थे। अदालत ने केंद्र से रिपोर्ट का परीक्षण कर यह स्पष्ट करने को कहा था कि क्या इन मामलों की जांच NIA से करवाई जा सकती है। घटनाओं की गंभीरता और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े पहलुओं को देखते हुए अदालत ने केंद्रीय एजेंसी से जांच करवाने की संभावना पर विचार करने की जरूरत बताई थी।
फर्जी संदेश वायरल होने पर भड़की थी हिंसा
हाईकोर्ट दोनों घटनाओं को लेकर पहले ही गंभीर चिंता जता चुका है। अदालत ने टिप्पणी की थी कि एक फर्जी संदेश और इंटरनेट पर प्रसारित पोस्ट के जरिए बड़े पैमाने पर छात्रों में आक्रोश पैदा हुआ। इसके पीछे किसी सुनियोजित साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। अदालत ने यह भी कहा था कि पंजाब सीमावर्ती राज्य है और यहां इस तरह की घटनाओं को हल्के में नहीं लिया जा सकता। ऐसी घटनाएं दूसरे स्थानों पर भी दोहराई जा सकती हैं। इसलिए यह पता लगाना जरूरी है कि इनके पीछे कौन लोग हैं और किस उद्देश्य से छात्रों के बीच ऐसा माहौल तैयार किया गया।

The-Centre-Will-Decide-Within-10-Days-Whether-Or-Not-The-Nia-Will-Investigate-The-Lpu-Chitkara-Violence-The-High-Court-Stated-That-Such-Incidents-Cannot-Be-Taken-Lightly




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023