निहंगों ने दोनों युवकों की डंडे से पिटाई की। उठक-बैठक और पुशअप भी लगवाए। इस पूरी घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिन्हें मौके पर मौजूद रहे लोगों में से किसी ने अपने मोबाइल से शूट किया।
इसमें आरोपी युवक निहंगों और लोगों से माफी मांगते दिख रहे हैं। इसके बाद दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। गांव में कांग्रेस के सरपंच ताजपरविंदर सोनू ने आरोप लगाया कि गांव में खुलेआम चिट्टा बिक रहा है। इस संबंध में कई बार पुलिस को शिकायतें दी गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
सोनू ने बताया कि दोनों के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।