November 15, 2026 04:41:00

सीएम ने पंजाब दा करोड़पति क्विज शो लॉन्च किया, 11 राउंड में 50 हजार सवाल होंगे; विजेता को 1 करोड़, 4 को 10-10 लाख मिलेंगे

Nov14,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और लाखों-करोड़ों रुपये जीतने का मौका मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 'पंजाब दा करोड़पति' क्विज शो के लिए पोर्टल लॉन्च किया है। यह प्रतियोगिता कौन खेल सकता है, इसमें कितने राउंड होंगे, सवाल किस तरह के पूछे जाएंगे और विजेताओं को कितनी राशि मिलेगी? यह पंजाब सरकार की ओर से शुरू की गई एक क्विज प्रतियोगिता है। इसकी तर्ज कौन बनेगा करोड़पति (KBC) की तरह होगी। इसमें प्रतिभागियों से पंजाब से जुड़े विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे जाएंगे। सही जवाब देकर प्रतिभागी अंक और इनाम जीत सकेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान के मुताबिक, प्रतियोगिता में 15 से 30 साल तक के युवा हिस्सा ले सकेंगे।  इसके लिए पंजाब सरकार ने 'पंजाब दा करोड़पति' पोर्टल लॉन्च किया है। इच्छुक युवा इस पोर्टल के माध्यम से प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे। हालांकि, रजिस्ट्रेशन की विस्तृत प्रक्रिया और पोर्टल का लिंक अभी उपलब्ध जानकारी में स्पष्ट नहीं किया गया है। प्रतियोगिता कुल 11 राउंड में होगी। इनमें पहले नौ राउंड ऑनलाइन होंगे, जबकि 10वां और 11वां राउंड फिजिकल यानी ऑफलाइन आयोजित किया जाएगा। पहले 9 ऑनलाइन राउंड पंजाब के 23 जिलों में होंगे। हर जिले से विजेताओं को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद चयनित प्रतिभागी अगले फिजिकल राउंड में पहुंचेंगे।

The-Cm-Launched-The-Punjab-Da-Crorepati-Quiz-Show-Which-Will-Feature-50000-Questions-Across-11-Rounds-The-Winner-Will-Receive-1-Crore-While-Four-Others-Will-Get-10-Lakh-Each




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023