November 15, 2026 04:41:40

अकाली दल से गठबंधन पर भाजपा दोफाड़: ग्रेवाल बोले- बाहर से आए नेता गठजोड़ चाहते हैं, पुराने नहीं

Nov14,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। अकाली-भाजपा गठबंधन का फार्मूला दिल्ली में लगभग फाइनल हो गया है। गठबंधन की औपचारिक घोषणा से पहले भाजपा के पंजाब चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल 17 नवंबर को पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर शिरोमणि अकाली दल (SAD) के साथ संभावित गठबंधन को लेकर पंजाब भाजपा दोफाड़ होती नजर आ रही है। पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल ने गठबंधन को लेकर बड़ा बयान देते हुए स्पष्ट किया है कि पुराने भाजपाई अकेले चुनाव लड़ने के पक्ष में हैं, जबकि दूसरी पार्टियों से आए नेता ही गठबंधन की वकालत कर रहे हैं। रजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि पार्टी के टकसाली नेता नहीं चाहते हैं कि अकाली दल के साथ दोबारा हाथ मिलाया जाए। उनका मानना है कि भाजपा को अकेले ही चुनाव मैदान में उतरना चाहिए। राष्ट्रवादी सोच को पंजाब में स्थापित करना होगा।  उन्होंने कहा कि जो नेता दूसरी पार्टियों से भाजपा में शामिल हुए हैं, वही अकाली दल के साथ गठबंधन चाहते हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन पर फैसला हाईकमान को लेना है, स्थानीय नेताओं का इससे कोई लेना देना नहीं है।

दिल्ली में सीट शेयरिंग पर फैसला
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार (13 नवंबर) देर रात सुखबीर बादल की दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ गठबंधन को लेकर सभी मुद्दों पर बात हो गई है। सीट शेयरिंग पर भी फैसला हो गया है। उसके बाद पार्टी ने पंजाब चुनाव प्रभारी सीआर पाटिल को पंजाब भेजने का कार्यक्रम तय किया।

Bjp-Divided-Over-Alliance-With-Akali-Dal-Grewal-Says-Leaders-Who-Joined-From-Outside-Want-The-Tie-Up-Not-The-Old-Timers




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023