डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर रिश्वत केस- गवाह के परिवार को मिली धमकी:cbi कोर्ट में गवाह घबराया, जज ने की काउंसलिंग; बिना डर बयान देने को समझाया
Nov13,2026
| Enews Team | Chandigarh
पंजाब के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के 8 लाख रुपए रिश्वत मामले में अब गवाहों के परिवार तक को धमकी मिलने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को चंडीगढ़ की सीबीआई कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीबीआई के सरकारी वकील ने बताया कि मामले के एक स्वतंत्र गवाह के जम्मू में रह रहे माता-पिता को धमकी मिली है। आरोप है कि गवाह पर अदालत में आरोपियों के पक्ष में बयान देने का दबाव बनाने के लिए उसके परिवार को निशाना बनाया गया। इस घटनाक्रम की जानकारी जब कोर्ट में मौजूद दूसरे गवाह को मिली तो वह भी घबरा गया। उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए विशेष सीबीआई जज भावना जैन ने कुछ समय तक उसकी काउंसलिंग की। उसे सहज होकर बिना किसी डर के बयान देने के लिए समझाया गया। इसके बाद ही उसकी गवाही शुरू हो सकी।
शुक्रवार को सुनवाई के दौरान सीबीआई के सरकारी वकील नरेंद्र सिंह ने अदालत को बताया कि जम्मू में रहने वाले एक अन्य स्वतंत्र गवाह के माता-पिता को किसी तरह की धमकी मिली है। संबंधित गवाह ने इस बारे में सीबीआई को ई-मेल के जरिए सूचना दी है। आरोप है कि अदालत में गवाही देने से रोकने और आरोपियों के पक्ष में बयान देने का दबाव बनाने के लिए ऐसा किया गया। कोर्ट में मौजूद दूसरे गवाह को भी जब इस बारे में जानकारी मिली तो वह असहज और उलझन में नजर आया।
Dig-Harcharan-Singh-Bhullar-Bribery-Case-Witness-S-Family-Receives-Threats-Witness-Feels-Rattled-In-Cbi-Court-Judge-Provides-Counseling-And-Encourages-Him-To-Testify-Without-Fear