विधायक बग्गा ने Aap छोड़ने की बात नकारी:बोले- मैं इसी पार्टी से चुनाव लड़ूंगा, मेरे बारे में अफवाह फैलाई जा रही हैं
Nov13,2026
| Enews Team | Ludhiana
लुधियाना नॉर्थ से AAP के विधायक मदन लाल बग्गा ने भाजपा जॉइन करने की बात को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी मुझे टिकट दे चुकी है। मैं अपने विधानसभा हलके में चुनाव प्रचार कर रहा हूं। मैं AAP में था और यही रहूंगा। कुछ शरारती लोग मेरे बारे में अफवाह फैला रहे हैं। उधर, रोपड़ के चमकौर साहिब से मौजूदा विधायक डॉ. चरणजीत सिंह भी टिकट कटने से नाराज हैं। वह भी पार्टी छोड़ सकते हैं।
AAP के 3 विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा, हरमीत सिंह पठानमाजरा और कुंवर विजय प्रताप सिंह पहले ही भाजपा जॉइन कर चुके हैं।
Mla-Bagga-Denies-Leaving-Aap-Says-I-Will-Contest-The-Election-From-This-Very-Party-Rumors-Are-Being-Spread-About-Me