November 14, 2026 05:44:23

स्ट्रीट डॉग्स हुए बेसुध:जहरीला पदार्थ खिलाने की आशंका; कइयों की रोशनी गई, मुंह से झाग निकल रहा

Nov13,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना |  सिविल अस्पताल के नजदीक दाई अहाता वाली गली में 8 से 10 स्ट्रीट डॉग्स की हालत संदिग्ध रूप से जहरीला पदार्थ खाने के बाद गंभीर हो गई है। लोगों को आशंका है कि दिवाली और विश्वकर्मा दिवस की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें जहरीली वस्तु खिला दी। इलाका निवासियों के मुताबिक, पिछले दो दिनों में कुत्तों की हालत लगातार बिगड़ी है। कई के मुंह से झाग निकल रहा है, जबकि कुछ की आंखों की रोशनी प्रभावित होने की बात सामने आई है। इनमें 20 से 25 दिन के पिल्ले भी शामिल हैं। कुत्ते गलियों में बेसुध घूम रहे हैं। लोगों का आरोप है कि सूचना के बावजूद अब तक प्रशासनिक अधिकारी या सरकारी पशु चिकित्सक मौके पर नहीं पहुंचे। मामले में SPCA की सदस्य पूजा जैन ने कहा कि यदि कुत्तों को किसी ने कोई जहरीला पदार्थ दिया है तो यह बहुत दुख बात है। मैं ग्राउंड लेवल पर कर्मचारी भेज कर मामले की जांच करवाती हूं।

Street-Dogs-Left-Incapacitated-Suspected-Poisoning-Many-Have-Lost-Their-Sight-And-Some-Are-Foaming-At-The-Mouth




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023