लुधियाना |हरगोबिंद नगर रोड स्थित नीले झंडे वाले गुरुद्वारे के पास बीती देर रात अहाते पर चली गोली मामले में पुलिस जांच में सामने आया है कि यह किसी रंजिश या लड़ाई-झगड़े का मामला नहीं है बल्कि हथियार दिखाने के शौक में हुआ एक्सीडेंटल फायर है। इस हादसे में 22 साल के युवक की पीठ में एक गोली लगी है, जिसका दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMC) में इलाज चल रहा है। हरकरतार कॉलोनी का रहने वाला 22 वर्षीय घायल युवक (जो फैक्ट्री में काम करता है) बीती रात अपने दोस्त विक्की और दो अन्य साथियों सहित कुल 4 लोग अहाते में बैठकर शराब पी रहे थे। दोस्तों ने खाने के लिए दही भल्ला मंगवाया था। सभी बहुत खुश थे और आपस में हंसी-मजाक का माहौल था। थाना 3 के SHO गुरजीत सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह बीती देर रात की घटना है। जांच में साफ हुआ है कि दोस्तों के बीच कोई झगड़ा या ऐसी कोई बात नहीं थी। यह पूरी तरह से एक्सीडेंटल फायर है, जिसमें एक ही गोली चली है। घायल का DMC में इलाज चल रहा है।