October 13, 2026 09:21:32

नई राह पर पंजाब, बेअदबी और हत्या- श्री दरबार साहिब के बाद अब कपूरथला में में आक्रोशित भीड़ ने पीट पीट कर की शख्स की हत्या

Dec19,2021 | Yashpal Sharma | Kapoorthla

संतों और पैगबंरों के लिए पूरे विश्व में मशहूर पंजाब की धरती आज बेअदबी के बादलों में घिरती दिखाई दे रही है और पंजाब एक नई राह पर चलता दिखाई दे रहा है। श्री दरबार साहिब के बाद आज फिर से कपूरथला में आक्रोशित भीड़ ने एक शख्स को पुलिस की माैजूदगी में मार डाला। इस मामले के पीछे कपूरथला के गांव निजामपुर में निशान साहिब की कथित बेअदबी के प्रयास को बताया जा रहा है। निजामपुर में घटना की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और सिख जत्थेबंदियों में टकराव की स्थिति बन गई। भीड़ आरोपी शख्स को पुलिस को सौंपने के बजाय पंथ की तरफ से सजा सुनाए जाने के हक में थी। दूसरी ओर पुलिस उन्हें ऐसा करने से रोक रही थी। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को हवाई फायर भी करना पड़ा, लेकिन गुस्साई भीड़ ने युवक की हत्या कर दी। टकराव में एक पुलिस कर्मी के हाथ पर कृपाण से हमले की भी खबर है।हालांकि शाम को पुलिस ने गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना से इनकार कर दिया। एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने कहा कि युवक गुरुद्वारा में चोरी करने गया था। उसे सेवादारों ने पकड़ लिया। इसकी वीडियो वायरल होने के बाद गुरुद्वारा के बाहर भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस भी पहुंची लेकिन भीड़ ने युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने ग्रंथी समेत चार लोगों को नामजद किया है। 100 अज्ञात व्यक्तियों पर भी एफआईआर हुई है। ग्रंथी पर केस के विरोध में देर शाम तक सिख जत्थेबंदियां सुजानपुर-कपूरथला रोड पर धरने पर बैठी हैं। लेकिन अब ये सवाल खड़ा हो गया है कि पंजाब अब ये किस राह पर चल खड़ा हुआ है। बेअदबी के नाम पर दो दिन में दो हत्याऐं पंजाब में हो चुकी हैं और अभी तक कानून इस मामले में राजनीतिक अड़चन में फंसा दिखाई दे रहा है।

Punjab On A New Path Sacrilege And Murder




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023