लुधियाना। रानी झांसी रोड पर स्थित सेठी सुपर स्टोर का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। लेकिन अभी भी स्टोर को सील करने की कार्रवाई का सस्पेंस बरकरार है। शनिवार को पहले स्टोर सील करने के दो घंटे बाद सील खोल दी गई। अब रविवार को जब निगम अधिकारी सील करने गए तो उन्हें रोकने की चर्चाएं हैं। सूत्रों के अनुसार मोहल्ले के कई छुटभैया नेता स्टोर मालिक का बचाव करने में जुटे हैं। उनकी और से पूरी मेहनत के साथ स्टोर को सील होने से बचाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि एक तरफ नेताओं द्वारा खुद जनता के नुमाइंदे होने और जनता की सेवा करने के दावे किए जाते हैं। लेकिन दूसरी तरफ वह खुद ही नियम तोड़कर जनता को परेशान करने वालों का साथ देने में जुटे हैं। सेठी स्टोर द्वारा अपने वाहन सड़कों पर लगाकर ट्रैफिक जाम किया जाता है। जिससे सड़क पर भारी जाम लगने से लोग परेशान होते हैं। लेकिन उक्त छुटभैया नेताओं द्वारा लोगों की समस्याओं को नजरअंदाज करके अपनी जेब पर ध्यान दिया जा रहा है।
क्या सरकार व निगम ले सकेगा एक्शन
वहीं शनिवार को पहले बात सामने आई थी कि मंत्री संजीव अरोड़ा के ऑफिस से फोन आने के बाद सील खुली। लेकिन रविवार को खुलासा हुआ कि निगम के एमटीपी रणजीत सिंह की शमुलियत होने के चलते सील खुली है। हालांकि बाद में निगम अफसरों ने कहा कि मालिक ने खुद सील तोड़ी है। मगर सोमवार को यह सस्पेंस बरकरार रहा। अगर सील मालिक ने तोड़ी है तो देखना होगा कि क्या निगम एफआईआर दर्ज करवाएगा। वहीं क्या सरकार और निगम स्टोर पर एक्शन ले सकेगा या नहीं।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)