November 28, 2026 01:50:46

बीजेपी की लिस्ट जारी, पूर्व डिप्टी मेयर का इस्तीफा, 23 उम्मीदवार घोषित, 2 पुराने पार्षदों को जगह; 21 नए चेहरों पर दांव

Nov27,2026 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने आज अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 35 वार्डों में से 23 वार्डों के प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। लिस्ट में सिर्फ 2 पुराने चेहरों को जगह दी गई है। बाकी नए प्रत्याशियों पर भरोसा जताया गया है। लिस्ट में दूसरे दलों से आई गुरबख्श रावत और बबला को भी टिकट मिला है।इस बीच पूर्व डिप्टी मेयर अनिल दुबे ने इस्तीफा दिया है। भारतीय जनता पार्टी से आज जारी की गई लिस्ट में उनका नाम नहीं था इसी वजह से नाराज चल रहे थे। वार्ड नंबर 7 (मौली जागरां क्षेत्र) से पार्षद रह चुके हैं। उनकी पत्नी बिमला दुबे भी वार्ड नंबर 7 (गाँव दरिया/मौली जागरां क्षेत्र) की पार्षद रही हैं। सूची में शामिल 8 महिला उम्मीदवारों में वार्ड 27 से गुरबख्श रावत मौजूदा पार्षद हैं। अन्य उम्मीदवारों में वार्ड 8 से किरण सिंह, वार्ड 11 से सुमिता कोहली, वार्ड 13 से सुखजीवन कौर, वार्ड 17 से एडवोकेट मीनाक्षी सिंह चुनाव लड़ेंगी। इसके साथ ही वार्ड 21 से सुनीता कौर, वार्ड 26 से रेखा सूद और वार्ड 29 से प्रिया वहरोत्रा शामिल हैं। यानी पार्टी ने एक मौजूदा महिला पार्षद को दोबारा चुनाव मैदान में उतारा गया है।

4 मौजूदा पार्षदों को टिकट
बीजेपी द्वारा घाेषित 23 उम्मीदवारों में 4 मौजूदा पार्षद शामिल हैं। इनमें वार्ड 12 से मौजूदा मेयर सौरभ जोशी, वार्ड 27 से गुरबख्श रावत, वार्ड 33 से कंवरजीत सिंह राणा और वार्ड 35 से राजिंदर कुमार शर्मा शामिल हैं। यानी पार्टी ने चार मौजूदा पार्षदों को फिर से उम्मीदवार बनाया है।
देवेंद्र बबला फिर पार्षद चुनाव लड़ेंगे
देवेंद्र सिंह बबला चंडीगढ़ भाजपा के एक प्रमुख नेता और वर्तमान में चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। जिन्हें पार्टी ने 2026 के नगर निगम चुनाव के लिए वार्ड नंबर 10 से अपना उम्मीदवार बनाया है। पिछले चुनाव में इनकी सीट महिला रिजर्व थी। ऐसे में इन्होंने अपनी पत्नी हरप्रीत कौर को उम्मीदवार बनाया था। वह चुनाव जीती थी। 2025 में चंडीगढ़ की मेयर रही थी।

Bjp-Releases-List-Former-Deputy-Mayor-Resigns-23-Candidates-Announced-Including-2-Incumbent-Councilors-The-Party-Has-Placed-Its-Bets-On-21-New-Faces




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023