July 10, 2026 03:25:26

लुधियाना में मानसून के लिए 24/7 हेल्पलाइन शुरू, अब व्हाट्सऐप से भी दर्ज होंगी शिकायतें, 1700 Cctv कैमरों से होगी शहर की निगरानी

Jul9,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। मानसून के दौरान शहरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नगर निगम लुधियाना ने अपनी तरह की पहली 24/7 मानसून हेल्पलाइन और व्हाट्सऐप चैटबॉट सेवा शुरू की है। मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर और नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने गुरुवार को सराभा नगर स्थित जोन-डी कार्यालय में इस सुविधा का शुभारंभ किया। अब शहरवासी मानसून से जुड़ी समस्याओं जैसे जलभराव, सीवरेज जाम, टूटी सड़कों, गिरे हुए पेड़ों, खराब स्ट्रीट लाइटों आदि की शिकायत 90867-91867 नंबर पर कॉल करके या व्हाट्सऐप संदेश भेजकर दर्ज करवा सकेंगे। नगर निगम जोन-डी कार्यालय में स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) को ‘मानसून वॉर रूम’ में बदल दिया गया है। यहां से शहर में लगे करीब 1700 CCTV कैमरों के माध्यम से हालात पर नजर रखी जाएगी। वॉर रूम में तैनात कर्मचारी नागरिकों की शिकायतों को दर्ज कर संबंधित अधिकारियों और रैपिड एक्शन टीमों तक पहुंचाएंगे। व्हाट्सऐप चैटबॉट के जरिए लोग अपनी समस्या, पता, वार्ड नंबर और संबंधित फोटो भेजकर शिकायत दर्ज कर सकेंगे। शिकायत दर्ज होने के बाद चैटबॉट शिकायत आईडी और संबंधित नगर निगम अधिकारी का संपर्क नंबर भी उपलब्ध करवाएगा। 

नगर निगम ने मानसून संबंधी शिकायतों के जल्द निपटारे के लिए जोन स्तर पर रैपिड एक्शन टीमें भी तैनात की हैं। अधिकारियों के अनुसार, तकनीक आधारित इस व्यवस्था से शिकायतों पर बेहतर निगरानी होगी और भारी बारिश के दौरान राहत कार्यों में तेजी आएगी। मेयर इंद्रजीत कौर और कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने कहा कि स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस के मार्गदर्शन में नगर निगम मानसून सीजन में लोगों को बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे किसी भी मानसून संबंधी समस्या की जानकारी हेल्पलाइन या व्हाट्सऐप चैटबॉट के माध्यम से दें, ताकि शिकायतों का रिकॉर्ड रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा सके। लॉन्चिंग कार्यक्रम में संयुक्त कमिश्नर विनीत कुमार, संयुक्त कमिश्नर तपन भनोट, कानूनी सलाहकार गौरव बग्गा, डीएफडी अंबर, अमन सिंह, जयंत सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

---

24-7-Monsoon-Helpline-Launched-In-Ludhiana-Complaints-Can-Now-Also-Be-Registered-Via-Whatsapp-And-The-City-Will-Be-Monitored-By-1700-Cctv-Cameras




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023