August 25, 2026 00:43:07

पंजाब में फर्जी कॉल सेंटर मामले में ईडी का बड़ा एक्शन, विदेशी नागरिकों से धोखाधड़ी का आरोप,आठ ठिकानों पर छापेमारी, नकदी और बैंक खाते जब्त

Aug24,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), चंडीगढ़ जोनल कार्यालय ने फर्जी कॉल सेंटर के जरिए विदेशी नागरिकों से धोखाधड़ी और धन शोधन के मामले में एक बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने चंडीगढ़- मोहाली और मध्य प्रदेश में स्थित 8 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। यह छापेमारी विजय राज कपूरिया, वरिंदर राज, मैसर्स इन्फिमम एंटरप्राइज और उनसे जुड़े अन्य व्यक्तियों व संस्थाओं से संबंधित परिसरों पर की गई। इस दौरान 20 लाख की नकदी, डिजिटल उपकरण व काफी सामान रिकवर हुआ है। ईडी ने यह जांच पंजाब पुलिस के सोहाना थाना (SAS नगर, मोहाली) में दर्ज प्राथमिकी (FIR) और आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ दाखिल चार्जशीअ के आधार पर शुरू की थी। पंजाब पुलिस की जांच में यह बात सामने आई थी कि मोहाली के सेक्टर 108 स्थित इमार (Emaar), प्लॉट नंबर 29 से एक अवैध और फर्जी कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा था।

पैसे का लेनदेन और शेल कंपनियां
पीड़ितों से ठगे गए पैसे को PayPal, Stripe, बैंकिंग चैनलों, बिटकॉइन/क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) और हवाला के जरिए ट्रांसफर किया जाता था। इसके बाद इन फंड्स को अमेरिका स्थित फर्जी/शेल कंपनियों के खातों में घुमाया जाता था। जांच में यह भी पाया गया कि मैसर्स इन्फिमम एंटरप्राइज LLP के बैंक खाते में कई संदिग्ध विदेशी शेल संस्थाओं से सीधे पैसे प्राप्त हुए थे।

Major-Ed-Action-In-Punjab-Fake-Call-Center-Case-Accusations-Of-Defrauding-Foreign-Nationals-Raids-Conducted-At-Eight-Locations-With-Cash-And-Bank-Accounts-Seized




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us