August 25, 2026 00:44:20

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश नाकाम: सेक्टर-43 बस स्टैंड के पास से आईईडी और हथियार बरामद, तीन लोग गिरफ्तार

Aug23,2026 | Enews Team | Punjab

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे एक बैग में आईईडी और हथियार मिले हैं। संदिग्ध गोला-बारूद मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंचीं। टीम ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सूचना पर सक्रियता दिखाते हुए एहतियातन इलाके की घेराबंदी की। साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक, एक बड़े ऑपरेशन में पुलिस ने चंडीगढ़ में सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे से एक आईईडी और हथियार बरामद किए। चंडीगढ़ पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और जांच एजेंसियां बरामद की गई चीजों की जांच कर रही हैं। जांच अभी चल रही है।

Plot-To-Rock-Chandigarh-Foiled-Ied-And-Weapons-Recovered-Near-Sector-43-Bus-Stand-Three-Arrested




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us