August 25, 2026 10:58:05

पंजाब भाजपा जिलाध्यक्ष की कार में धमाके की सूचना पर मचा हड़कंप, पुलिस ने नहीं की पुष्टि

May26,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। बटाला में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हरसिमरन सिंह हीरा वालिया की कार में धमाके की खबर सामने आई है। अर्बन एस्टेट के पास स्थित लेबर कॉलोनी में बीती देर रात अज्ञात हमलावरों ने कार को निशाना बनाया। अज्ञात लोगों ने जिला अध्यक्ष की गाड़ी के टायर में पेट्रोल बम लगा दिया, जिसके बाद एक जोरदार धमाका हुआ।हालांकि घटना में कोई जानी नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि यह घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। लेकिन, इस मामले पर जिलाध्यक्ष ना तो खुद मीडिया के सामने आए और ना ही पुलिस की ओर से कोई पुष्टि की गई है। जानकारी के मुताबिक किसी भाजपा नेता को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर धमकी दी थी। इस सूचना के बाद वह बीती रात अपनी इनोवा में उस नेता के घर पहुंचे थे। जब वह घर के भीतर थे, तभी किसी अज्ञात शरारती तत्व ने कार के पिछले टायर में पेट्रोल बम लगा दिया। कुछ ही देर में एक जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर जब वे बाहर आए, तो देखा कि कार का पिछला टायर पूरी तरह फट चुका था। घटना के तुरंत बाद इसकी सूचना थाना सिविल लाइंस की पुलिस को दी गई। जानकारी के मुताबिक पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Information-About-An-Explosion-In-The-Car-Of-The-Punjab-Bjp-District-President-Created-A-Stir-But-The-Police-Did-Not-Confirm-It




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us