June 10, 2026 08:25:16

अंसल एस्टेट के एस.एस. खुराना ने सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी से की मुलाकात, हलवारा एयरपोर्ट से लुधियाना को मिलेगा बड़ा फायदा

May20,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना




लुधियाना। अंसल एस्टेट के प्रमुख समाजसेवी एवं कारोबारी एस.एस. खुराना ने राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी से विशेष मुलाकात की। इस दौरान एस.एस. खुराना ने सांसद साहनी को बुके भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।मुलाकात के दौरान लुधियाना के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। खास तौर पर हलवारा एयरपोर्ट के संचालन और उससे उद्योग, व्यापार तथा आम लोगों को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

इस अवसर पर एस.एस. खुराना ने कहा कि हलवारा एयरपोर्ट शुरू होना लुधियाना और पंजाब के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इससे उद्योगपतियों, व्यापारियों और यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र में निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि एयर कनेक्टिविटी बेहतर होने से लुधियाना का व्यापार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगा।खुराना ने सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी द्वारा पंजाब के विकास और उद्योगों के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास राज्य की तरक्की में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

S-Khurana-Of-Ansal-Estates-Met-With-Mp-Vikramjit-Singh-Sahney-Ludhiana-Set-To-Reap-Significant-Benefits-From-Halwara-Airport




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023