August 25, 2026 10:56:45

कांग्रेस द्वारा जगराओं नगर काउंसिल चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान

May14,2026 | Enews Team | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना

 कांग्रेस ने जगराओं नगर काउंसिल चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ऑब्जर्वरपवन दीवान ने आज जगराओं में पूर्व विधायक जगतार सिंह जग्गा, वरिष्ठ नेता राजेश्वर सिद्धू, ब्लॉक शहरी अध्यक्ष हरप्रीत सिंह और ब्लॉक देहाती अध्यक्ष नवदीप सिंह ग्रेवाल की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। इस मौके पर जानकारी देते हुए, दीवान ने बताया कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जगराओं नगर काउंसिल चुनाव के लिए वार्ड नंबर 1 से गुरप्रीत कौर (जनरल महिला), वार्ड नंबर 2 से अवतार सिंह विरक (जनरल), वार्ड नंबर 3 से रजिंदर कौर (जनरल महिला), वार्ड नंबर 4 से बलवीर सिंह (जनरल), वार्ड नंबर 5 से सरोज रानी (जनरल महिला), वार्ड नंबर 6 से जरनैल सिंह (एस.सी.), वार्ड नंबर 7 से मनजीत कौर (एस.सी. महिला), वार्ड नंबर 8 से विक्की सिंह (एस.सी.), वार्ड नंबर 9 से परमिंदर कौर (एस.सी. महिला), वार्ड नंबर 10 से बहादर सिंह जोधां (जनरल), वार्ड नंबर 11 से विक्रम जस्सी (बी.सी.), वार्ड नंबर 13 से अनीता रानी (जनरल महिला), वार्ड नंबर 14 से सुखचैन सिंह धालीवाल (जनरल), वार्ड नंबर 15 से गगन सभरवाल (जनरल महिला), वार्ड नंबर 16 से रविंदरपाल सिंह (जनरल), वार्ड नंबर 17 से सुधा रानी (जनरल महिला), वार्ड नंबर 18 से परमजीत सिंह लद्धड़ (एस.सी.), वार्ड नंबर 19 से करमजीत कौर (एस.सी. महिला), वार्ड नंबर 20 से जतिंदरपाल (जनरल), वार्ड नंबर 21 से कविता रानी (जनरल महिला), वार्ड नंबर 22 से वरिंदर सिंह कलेर (जनरल) और वार्ड नंबर 23 से गुरमिंदर कौर सीविया (जनरल महिला) को उम्मीदवार घोषित किया गया है। जबकि वार्ड नंबर 12 के उम्मीदवार की घोषणा बाद में की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की खराब नीतियों से समाज का हर वर्ग परेशान है। इन चुनावों में पार्टी उम्मीदवार बेहतर प्रदर्शन करते हुए, भारी मतों से जीत हासिल करेंगे।

Congress-Announced-Candidates-For-Jagraon-Municipal-Council-Elections




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us