August 26, 2026 00:18:43

लुधियाना क्लब में यूनाइटेड प्रेस क्लब की बैठक, पत्रकारों के हितों और संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

Mar12,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना

शहर के पत्रकारों के संगठन यूनाइटेड प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक लुधियाना क्लब में आयोजित की गई, जिसमें शहर के विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के बीच भाईचारे को मजबूत करना, संगठन की गतिविधियों को विस्तार देना और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करना रहा। बैठक के दौरान पत्रकारों ने मीडिया जगत में तेजी से बदल रहे दौर के बीच संगठनात्मक मजबूती की आवश्यकता पर जोर दिया। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि यदि पत्रकार एकजुट होकर काम करें, तो न केवल पेशे से जुड़ी चुनौतियों का बेहतर तरीके से सामना किया जा सकता है, बल्कि समाज में भी सकारात्मक भूमिका निभाई जा सकती है। इस अवसर पर पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। 

बैठक में विशेष रूप से जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग के आयोजन को लेकर भी चर्चा की गई। जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग उन पत्रकारों की याद में करवाई जा रही है, जोकि दुनिया छोड़ कर जा चुके हैं। सदस्यों ने कहा कि इस तरह के खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम पत्रकारों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके माध्यम से पत्रकारों को अपने व्यस्त कार्य जीवन के बीच आपसी संवाद और सहयोग का अवसर मिलता है। इस पहल को आगे बढ़ाने के लिए सभी ने सकारात्मक सुझाव भी दिए। 

इस दौरान कई पत्रकारों ने यह भी सुझाव रखा कि शहर में एक मजबूत और सक्रिय प्रेस क्लब का गठन किया जाना चाहिए, जो पूरी तरह से पत्रकारों के हितों और उनके कल्याण के लिए समर्पित हो। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब केवल एक संस्था नहीं बल्कि पत्रकारों के लिए एक साझा मंच होना चाहिए, जहां से उनके पेशेवर और सामाजिक मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके। बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने एक स्वर में कहा कि आने वाले समय में संगठन को और मजबूत बनाने के लिए सामूहिक रणनीति तैयार की जाएगी। इसके तहत पत्रकारों के कल्याण, प्रशिक्षण, खेल गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। 

अंत में सभी सदस्यों ने संगठन की मजबूती और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया और आने वाले समय में नियमित बैठकों के माध्यम से ठोस निर्णय लेने पर सहमति जताई। 

इस अवसर पर मुनीश अतरी, अर्शदीप समर, प्रमोद बातिश, भूपिंदर भाटिया, परमिंदर आहुजा, गुरमीत सिंह, तपिन मल्हौत्रा, नवीन शर्मा, मुनीश शर्मा, योगेश कपूर, तरसेम भारद्वाज, सुरिन्दर सिंह सन्नी, कुलदीप सिंह काला, यशपाल शर्मा, दीपक पुरी, हरजीत सिंह खालसा, मनीश गुप्ता, तरसेम घई, अरुण कुमार, पंकज भट्ट, राजेश खन्ना, दिनेश मौदगिल, राजीव शर्मा मिन्टू, राकेश मौदगिल, अनिल पासी, प्रदीप भंडारी, गुरमीत सिंह, शेखर वर्मा, अमित थापर, जतिन्दर भट्टी, दिनेश राजपूत, भरत धीर, राहुल अरोड़ा, सुजल धवन, विशाल कपूर, अभिषेक, वरिन्दर सिंह, गौरव पब्बी, रोहित, पवन सिद्धू, सुरिन्दर, शाहीद खान, नरेश कपूर, मनोज सिद्धू, राजेश जोशी, मन्नू शर्मा, राकेश अरोड़ा, अभिषेक जलोटा, नरेश कपूर लड्डू, विनोद पुरोहित, विशाल मल्हौत्रा, राजिन्दर सिंह, सौरव अरोड़ा, गगनदीप रतन, विवेक शर्मा विक्की, राकेश कुमार रॉकी, तुषार कपूर, बलविन्दर कालड़ा, तुषार कपूर, मनीश वशिष्ठ, राम गुप्ता, कुलविन्दर सिंह, अशोक भारती, विशाल ढल्ल, रूपेश कुमार, राजेश गौतम, दीपक बेरी, संजय सेतिया आदि उपस्थित थे।

United-Press-Club-Meeting-Held-At-Ludhiana-Club-Discussions-Focus-On-Journalists-Interests-And-Strengthening-The-Organization




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us