यशपाल शर्मा, लुधियाना
लुधियाना में बतौर नगर निगम कमिश्नर का चार्ज लेने के बाद मेरा सबसे पहले फोकस ई आफिस को मजबूत करना है, तांकि पब्लिक की समस्याओं का तुरंत निपटारा हो पाए और लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझना न पडे़। ये बात आईएएस डा. नीरु कत्याल गुप्ता ने विशेष बातचीत दौरान कही। उन्होंने कहा कि ई निगम लुधियाना नगर निगम में लांच हो चुका है और इसके तहत विभिन्न ब्रांचों में काम शुरु भी हो गया है। अब अधिकतर फाइलों को ई आफिस के जरिए ऑनलाइन ही भेजा जाए, इसके लिए संबंधित स्टाफ को हिदायत कर दी गई है। केवल कुछ एक फाइलें जिन्हें ऑनलाइन अपलोड़ करने में दिक्कत पेश आए, उन फाइलों को ही फिजीकल लाया जाएगा। आपको बता दें कल हुई नगर निगम एफएंडसीसी की बैठक में निगम सदन की मीटिंग को डिजीटाइज करने को करीब एक करोड़ रुपए की लागत से आई पैड खरीदने को मंजूरी दी गई है। ये आई पैड 95 वार्ड के कौंसलर्स व हाउस से संबंधित स्टाफ को दिए जाएंगे। इसके बाद निगम हाउस का एजेंड़ा कौंसलर्स को आनलाइन इसी आई पैड के जरिए प्राप्त होगा। इससे नगर निगम का पेपर वर्क काफी हद तक कम हो जाएगी और इससे हाउस की सीक्रेटैसी भी बेहतर होगी।
-----------
बिल्डिंग ब्रांच पर भी पैनी नजर, हर वीरवार को ली जाएगी मीटिंग
नगर निगम कमिश्नर डा. नीरु कत्याल गुप्ता ने बताया कि बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी, बिल्डिंग इंस्पेक्टर्स पर पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि एफएंडसीसी की मीटिंग में भी डिप्टी मेयर प्रिंस जौहर की ओर से विभिन्न जोनों के तहत आते एरिया में इल्लीगल बिल्डिंग निर्माण की शिकायत की गई है और इस पर स्टाफ से रिपोर्ट मांगी गई है। उन्होंने कहा कि जोन ए में बन रही इल्लीगल कालोनी संबंधी भी मीटिंग में पूछा जाएगा और इस में शामिल स्टाफ पर एक्शन लिया जाएगा।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)