मोहाली। चंडीगढ़ के महादेव ज्वैलर्स के मालिक को गैंगस्टर दविंदर बंबीहा ग्रुप की 5 करोड़ रंगदारी के लिए कॉल आई है। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। ज्वेलर का परिवार मोहाली में रहता है। उनकी तरफ से इस संबंधी मोहाली पुलिस को शिकायत दी गई। जिसके बाद मोहाली पुलिस ने तुरंत एक्श्नन करते हुए शगनप्रीत और दविंदर बहीबा ग्रुप के नाम पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय सहिता 308(4) जबरन वसूली और 351(3) गंभीर आपराधिक धमकी के तहत केस दर्ज किया। ज्वेलर का परिवार सोहाना थाना क्षेत्र में रहता है। ज्वेलर की पत्नी शिवानी ने पुलिस को शिकायत दी कि उनके पति बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती थे। इसी दौरान जब उन्होंने काम देखने के लिए टैब खोली तो एक नंबर से बार-बार कॉल आई। फोन उठाने पर कॉल करने वाले ने खुद को बंबीहा ग्रुप से शगनप्रीत बताते हुए 5 करोड़ रुपये की मांग की और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पति ने यह बात पत्नी को बताई और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)