February 16, 2026 03:23:24

इंडस्ट्रियल मिक्स लैंड पर काटी जा रही इलीगल कॉलोनी को लेकर बढ़ी एटीपी की मुश्किलें

Feb15,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana

 

यशपाल शर्मा, लुधियाना

नगर निगम ए जोन  के 25 ब्लॉक में काटी जा रही इलीगल कॉलोनी को लेकर बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। यह पूरा मामला जहां नगर निगम कमिश्नर नीरू कत्याल गुप्ता के के ध्यान में पहुंच चुका हैं। वहीं दूसरी ओर इस इलीगल कॉलोनी को लेकर शिकायते भी सरकार तक पहुंचनी शुरू हो गई है और वहीं इस कॉलोनी की शिकायत स्टेट विजिलेंस के पास भी पहुंच गई है। आपको बता दें कि यह कॉलोनी सब्जी मंडी की की बैक साइड पर साढे 5 एकड़ इंडस्ट्रियल मिक्स लैंड पर काटी गई है और इसकी नगर निगम से कोई मंजूरी तक नहीं ली गई। भले ही इस कॉलोनी को लेकर एमटीपी विजय कुमार की ओर से एटीपी गुरविंदर पाल सिंह लक्की को उक्त अवैध कॉलोनी पर काम बंद करवाने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद मौके पर काम जारी बताया जाता है । इस कॉलोनी में जहां सीवर की पाइप डाली जा रही है, वही गलियां बनाने का भी काम जारी है।   इस कॉलोनी को लेकर एटीपी गुरविंदर पाल सिंह लक्की की मुश्किलें इसलिए भी बढ़ती दिखाई दे रही है क्योंकि इस कॉलोनी का भले ही लेआउट प्लान नगर निगम से मंजूर नहीं करवाया गया और वही जो इस कॉलोनी को के लिहाज से तैयार करवाया जा रहा है, उस लिहाज से ये कॉलोनी रेगुलराइज नहीं की जा सकती। ऐसे में अगर यह मामला पंजाब सरकार के लोकल बॉडी गवर्नमेंट डिपार्टमेंट के पास पहुंचा तो एटीपी की मुश्किलें आने वाले दिनों में बढ़ती दिखाई दे सकती हैं।  आपको बता दे कि इस कॉलोनी में 100 के करीब इलीगल दुकानें और 40 के करीब इंडस्ट्रियल प्लॉट काटे जा रहे हैं और इस कॉलोनी में आते प्लॉट और दुकानें बेचने को नक्शा भी मार्केट में प्रॉपर्टी डीलर के पास पहुंच चुका है। 

Atp-Problems-Increase-Due-To-Illegal-Colony-Being-Developed-On-Industrial-Mixed-Land




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023