पंजाब। पंजाब में गठबंधन की चर्चा के बीच अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने BJP को बड़ा झटका दिया है। सुखबीर बादल ने संगरूर के धूरी पहुंचकर पूर्व MLA अरविंद खन्ना को पार्टी में शामिल कर लिया है और संगरूर का हलका इंचार्ज नियुक्त किया। खन्ना पंजाब में भाजपा के उपप्रधान थे। अरविंद खन्ना को पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर के करीबी रह चुके हैं। अरविंद खन्ना क्षेत्र में बड़े उद्योगपति के तौर पर जाने जाते हैं। उन्होंने कई वर्ष तक उम्मीद फाउंडेशन के माध्यम से संगरूर हलके के लोगों की सेवा कर नाम बनाया था। वह पहली बार 2002 में कांग्रेस के टिकट पर संगरूर विधानसभा से चुनाव जीतकर विधायक बने थे। 2004 के लोकसभा चुनाव में वह पार्टी के उम्मीदवार थे। वह सुखदेव सिंह ढींडसा से हार गए थे। इसके बाद 2012 में उन्होंने धूरी विधानसभा हलके से चुनाव लड़ा था। एकतरफा जीत ने उनको बड़े लीडर में रूप में साबित कर दिया था। हालांकि, उस समय कांग्रेस की सरकार बनी नहीं तो उन्होंने 2 साल बाद ही विधानसभा से इस्तीफा देकर राजनीति से किनारा कर लिया था। उसी समय वह यहां अपना सारा कारोबार और संस्था को बंदकर शहर छोड़ गए थे।
पार्टी और अधिक मजबूत होगी- सुखबीर बादल
सुखबीर बादल ने कहा कि मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि वरिष्ठ भाजपा नेता, दो बार के विधायक और मेरे मित्र अरविंद खन्ना आज शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो रहे हैं। उन्हें संगूर विधानसभा क्षेत्र का हलका इंचार्ज नियुक्त किया गया है। खन्ना पिछले दो दशकों से अधिक समय से संगरूर की सेवा कर रहे हैं और उनके नेतृत्व में चल रही उम्मीद फाउंडेशन के माध्यम से कई सामाजिक पहलें भी की गई हैं। मुझे विश्वास है कि उनका शिरोमणि अकाली लद में शामिल होना संगरूर जिले में पार्टी को और अधिक मजबूत करेगा। मैं उन्हें उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देता हूं। मैं भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मिंदर सिंह दुल्लट, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष हरबंस सिंह तथा भाजपा और कांग्रेस के उन सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं का भी स्वागत करता हूं, जो श्री खन्ना के साथ अकाली दल में शामिल हो रहे हैं। पार्टी में सभी को सम्मान और जिम्मेदारियां दी जाएंगी।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)