February 16, 2026 03:24:57

ब्रेकिंग न्यूज - सीएम मान की अचानक सेहत हुई खराब, मोहाली अस्पताल में भर्ती, संगरूर में अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ा, हेलीकॉप्टर से मोहाली पहुंचे

Feb15,2026 | Enews Team | Punjab

मोहाली। पंजाब के सीएम भगवंत मान की रविवार शाम को अचानक सेहत खऱ्ब हो गई। संगरूर में सीएम भगवंत मान का अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ गया। इसके बाद वहां उनका चेकअप करवाया गया। वहीं हालत नहीं सुधरने पर उन्हें हेलीकॉप्टर से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल लगाया गया, जहां चेकअप करवाने के बाद उन्हे भर्ती कर लिया गया है। अस्पताल से जारी बुलेटिन के अनुसार, सीएम को रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल लगाया गया था। जहां सभी टेस्ट कराए गए। उनकी हालत सही है। उन्हें अत्यधिक थकान की शिकायत है, जिसके चलते उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल में डीजीपी गौरव यादव व चीफ सेक्रेटरी भी मौजूद हैं। बता दें कि आज दोपहर में सीएम संगरूर के धूरी स्थित श्री रणकेश्वर महादेव शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंच थे। इस दौरान उनके साथ अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे। तीनों नेताओं ने मंदिर में पूजा-पाठ और हवन यज्ञ किया। इसके बाद सीएम की तबीयत बिगड़ गई। सीएम का संगरूर के बाद फाजिल्का दौरा था, जिसे अब रद्द कर दिया गया है। वहीं कल (16 फरवरी को) मोगा में भी भगवंत मान की रैली है। लेकिन तबीयत बिगड़े के कारण वहां पहुंचा भी मुश्किल लग रहा है।

सितंबर 2025 में भी बिगड़ गई थी तबियत

इससे पहले भी सीएम भगवंत मान की तबियत बिगड़ गई थी। पंजाब में जब बाढ़ आई थी, तो सीएम भगवंत मान बार्डर एरिया का दौरा कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद एक दिन डॉक्टरों ने सीएम आवास पर ही उनका इलाज किया था। इस दौरान उन्हें 5 सितंबर 2025 को पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ कपूरथला समेत पंजाब के दौरे पर जाना था।

Breaking-News-Cm-Manns-Health-Suddenly-Deteriorates-Admitted-To-Mohali-Hospital-Blood-Pressure-Suddenly-Increases-In-Sangrur-Reaches-Mohali-By-Helicopter




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023