पंजाब। पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के मंत्री हरभजन ईटीओ को बैंड बजाने वाला और 3 मिनट में गर्दन मरोड़ने पर दिन भर बवाल मचा रहा। आप के नेताओं और वर्करों ने चंडीगढ़ में बैंड-बाजा बजाकर प्रदर्शन किया। इसके बाद वह सेक्टर-4 के MLA हॉस्टल से बैंड वाला बयान देने वाले कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा का घर घेरने निकले। हालांकि 15 कदम पर ही चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें रोक लिया। यहां पर आप वर्करों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की। जिसके जवाब में चंडीगढ़ पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछारें मारीं। जिस वजह से आप नेता व वर्कर आगे नहीं बढ़ सके। इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। हिरासत में लिए नेताओं में वित्तमंत्री हरपाल चीमा, मंत्री हरभजन ईटीओ और स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह भी शामिल थे। आप के प्रदर्शन के बाद पंजाब SC कमीशन एक्शन में आ गया। कमीशन चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने प्रताप सिंह बाजवा को 11 फरवरी को दोपहर 3 बजे पेश होने को कहा। अमृतसर रूरल SSP से भी जांच रिपोर्ट मांगी गई है। यह विवाद बाजवा के उस बयान से शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने अजनाला रैली में कहा कि हरभजन ईटीओ बैंड बजाता था, लेकिन अब वह पंजाब का बैंड बजा रहा हैं। इसके बाद कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग ने सीधे मंत्री की गर्दन मरोड़ने की बात कह दी। राजा वड़िंग ने कहा कि सिर्फ 3 मिनट लगते हैं। राहुल गांधी ने हमें सिखाया है कि डरना नहीं है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)