August 7, 2026 17:46:04

संजीव अरोड़ा ने आते ही लोकल बॉडी डिपार्टमेंट को किया बूस्ट अप, सालों पुराने पेंडिंग 1100 प्रस्तावों में 900 को हरी झंड़ी

Feb4,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना

 पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने लोकल बॉडी गर्वमेंट डिपार्टमेंट की कमान संभालते ही इसे बूस्ट अप कर दिया है। सबसे पहले उन्होंने डिपार्टमेंट पिछले कई सालों से पेंडिंग चले आ रहे करीब 1100 प्रस्तावों में से 900 प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी। इनमें कईं प्रस्ताव चार से पांच साल पुराने थे, जिन पर पिछले किसी भी पूर्व मंत्री ने काम करने की जहमत नहीं उठाई। मीड़िया से रुबरु होते हुए मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि इनमें अधिकतर प्रस्ताव डेवलपमेंट से संबंधित थे और इनसे सरकार को रेवेन्यू भी आएगा। उन्होंने कहा कि पहले निगम, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट व कौंसिलों से फिजीकल प्रस्ताव आ जाते थे, लेकिन अब नए सिस्टम के तहत केवल आनलाइन ही ये प्रस्ताव आएंगे और इन्हें दस दिन के टाउम बाउंड समय में मंजूरी देनी अनिवार्य रहेगी। अगर ये पास नहीं होगा तो इसका साथ में रीजन भी दिया जाएगा। 

वहीं इसके साथ साथ चीफ इंजीनियर व एसई स्तर के अधिकारियों की फाइनांसशियल पावर भी डबल कर दी गई हैं। जिसके तहत अब एसई की ये पावर एक करोड़ से 2 करोड़ व चीफ इंजीनियर की पावर 5 करोड़ से बढ़ाकर दस करोड़ रुपए कर दी गई है। वहीं हर चीफ इंजीनियर को अब एरिया बांट दिया गया। अब एक प्रोजेक्ट की फाइल एक ही चीफ इंजीनियर के पास जाएगी और दस दिन में उसकी अप्रूवल होगी। पूरे स्टेट की सीवर लाइन की क्लीनिंग तुरंत हो सके इसके लिए इनके रेट कांट्रेक्ट कर दिए गए हैं। अब छह ठेकेदारों को तयशुदा रेट पर काम दे दिए गए हैं। अब अगर कहीं भी सीवर सफाई की जरुरत हैं तो किसी भी कांट्रेक्टर को कहोगे तो वे सीवर साफ कर देंगे। अरोड़ा ने कहा कि सीवरेज की समय पर डिस्लिटिंग हो पाएगी और हमारा ये गोल रहेगा कि अगले बरसाती सीजन से पहले हर एक सीवरेज की एक बार जरुर सफाई कर दी जाए।

Upon-Taking-Charge-Sanjeev-Arora-Boosted-The-Local-Bodies-Department-Giving-The-Green-Light-To-900-Out-Of-1100-Long-Pending-Proposals




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us