August 26, 2026 21:48:48

हैबोवाल में गर्भवती पत्नी द्वारा संबंध से इंकार पर युवक का सुसाइड, डेढ़ साल पहले शादी हुई

Aug26,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के हैबोवाल के लक्ष्मी नगर में पत्नी के संबंध बनाने से मना करने पर उसके पति ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान दविंदर (22) के रुप में हुई है। थाना हैबोवाल की पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार दविंदर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई का रहने वाला था और करीब 6 साल से लुधियाना में रह रहा था। वह कपड़ों पर प्रेस करने का काम करता था। परिवार में मां और दो भाई हैं जो शादीशुदा हैं। पत्नी अंजली ने बताया कि सोमवार को दविंदर शराब के नशे में घर आया था। उसने फिजिकल रिलेशन बनाने की बात कही, लेकिन डॉक्टर की मनाही के कारण अंजली ने मना कर दिया। इसके बाद दोनों में विवाद हुआ।

शराब पीने का आदी था दविंदर
मामला हैबोवाल इलाके के लक्ष्मी नगर का है। दविंदर (22) मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई का रहने वाला था और करीब 6 साल से लुधियाना में रह रहा था। वह कपड़ों पर प्रेस करने का काम करता था। परिवार में मां और दो भाई हैं जो शादीशुदा हैं। पत्नी अंजली (21) ने बताया कि सोमवार को दविंदर शराब के नशे में घर आया था। उसने फिजिकल रिलेशन बनाने की बात कही, लेकिन डॉक्टर की मनाही के कारण अंजली ने मना कर दिया। इसके बाद दोनों में विवाद हुआ। पत्नी के अनुसार, दविंदर छोटी-छोटी बातों को लेकर भी उस पर शक करता था और पहले भी विवाद होते रहे थे।
बोतल लेने आई तो पति लटका मिला
अंजली के मुताबिक, मंगलवार को दविंदर ने उसे काम पर जाने के लिए कहा। वह काम के लिए घर से निकल गई, लेकिन कुछ दूरी पर जाने के बाद उसे याद आया कि उसकी बोतल छूट गई। वो वापस कमरे पर लौट आई। कमरे में पहुंचने पर उसने दविंदर को चुन्नी से फंदे पर लटका देखा।
गर्भवती होने के कारण नहीं बनाती थी संबंध
अंजली ने पड़ोस में रहने वाली महिला और मकान मालिक की मदद से दविंदर को नीचे उतारा। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन पत्नी के अनुसार रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अंजली ने बताया कि वह करीब 6 महीने की प्रेग्नेंट है। दोनों की शादी लगभग डेढ़ साल पहले हुई थी। पत्नी के मुताबिक, एक साल पहले उनका एक बार मिसकैरेज हो चुका है। इसी कारण वो इस बार प्रेग्नेंसी के दौरान संबंध बनाने से डर रही थी।

Man-Commits-Suicide-In-Haibowal-After-Pregnant-Wife-Refuses-Sexual-Relations-Married-A-Year-And-A-Half-Ago




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us