August 26, 2026 22:33:10

लुधियाना में साइकिल फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी भयानक आग, ढाई घंटे में पाया काबू

Aug26,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। जसपाल बांगड़ स्थित मल्ही चौक की गली नंबर 8 में बुधवार को साइकिल पार्ट्स पेंट करने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया और फैक्ट्री में रखा सामान जलने लगा। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। फैक्ट्री वर्कर अरुण कुमार ने बताया कि हादसे के वक्त 2 लोग अंदर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक जोरदार स्पार्किंग हुई और तुरंत आग भड़क गई। उन्होंने बताया हमने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, तब तक हम खुद भी आग बुझाने की कोशिश में जुटे रहे। फायर ऑफिसर विजय कुमार ने बताया कि विभाग को शाम करीब 4:30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। आग की तीव्रता अधिक होने के कारण तुरंत फोकल प्वाइंट और अन्य फायर स्टेशनों से गाड़ियां मंगवाई गईं। कुल 4 बड़ी गाड़ियों की मदद से दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाला और करीब 2 से ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

Massive-Fire-Caused-By-A-Short-Circuit-At-A-Bicycle-Factory-In-Ludhiana-Brought-Under-Control-In-Two-And-A-Half-Hours




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us