लुधियाना। लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक 41.04 प्रतिशत वोटिंग हुई। चारों ही प्रमुख पार्टियों के उम्मीदवारों ने भी वोट डाल दिया है। हालांकि कई बूथों के बाहर कांग्रेसी लीडरों द्वारा पक्के डेरे लगा लिए गए थे। जिसके चलते हर वोटर की स्लिप चैक करके उन्हें अंदर भेजा जा रहा था। इसकी शिकायत लोगों द्वारा जिला प्रशासन से की गई। जिसके बाद मौके पर डीसीपी समेत कई अधिकारी पहुंचे। जिनकी और से मॉडल ग्राम बूथ के बाहर बैठी पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु की पत्नी ममता आशु को बूथ से दूर जाने या अंदर जाकर बैठने को कहा। जिसके बाद उन्हें वहां से हटाया गया। इसी तरह कई बूथों के बाहर पक्के डेरे डालकर बैठे कांग्रेसियों को हटाया गया। वहीं इस दौरान जब आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा जब बूथ का दौरा करने पहुंचे तो पहले ममता आशु ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। जिसके बाद उनकी सिक्योरिटी को अंदर जाने से रोक दिया। जबकि पुरानी सरकारों के समय मंत्री व सांसद अपने साथ अपनी सुरक्षा लेकर बूथ के अंदर तक चले जाते थे।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)