लुधियाना। लुधियाना में गुडमंडी नजदीक पुरानी कोतवाली एरिया में एक मोबाइल कारोबारी ने कर्ज से परेशान होकर ख़ुद ही अपनी शॉप को आग लगा दी। पहले उसने आग लगाई और फिर शटर बंद करके भाग गया। थोड़ी देर बाद आग भड़की तो पूरी शॉप आग की चपेट में आ गई। लोगों ने शोर मचाया और क्रोबारी को सूचना दी। कारोबारी मौके पर पहुंचा और फायर विभाग को सूचना दी। फायर विभाग ने आग पर काबू पाने को कोशिश की। तीन घंटे बाद आग पर काबू पड़ा। लेकिन पास की दुकान बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे ने कारोबारी की पोल खोलकर रख दी है। अब मामले संबंधी थाना कोतवाली पुलिस को शिकायत की गई है। लेकिन इस घटना के बाद से कारोबारी हरी सिंह राजपूत फरार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पुरानी कोतवाली एरिया में हरी ओम मोबाइल शॉप के नाम से दुकान है। जिसके मालिक हरी सिंह राजपूत द्वारा मोबाइल डिस्पले, कवर व असेंसरी का काम किया जाता है। वीरवार रात करीब 10 बजे अचानक दुकान पर आग लग गई। आग लगी देखकर आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना हरी सिंह और फायर ब्रिगेड विभाग को दी। वहीं मार्केट के दुकानदारों का कहना है कि उक्त हरी सिंह राजपूत की दुकान पहले सामने की तरफ थी। वहां पर भी दो साल पहले आग लगी थी।
फुटेज से खुला राज
मामले की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें वीरवार रात करीब 10.04 बजे हरी सिंह द्वारा आग लगाई जाती है, आग लगाते ही धमाका होने पर वे भागकर बाहर आ जाता है। जिसके बाद वह जल्दी से शटर को लॉक लगाते है और वहां से भाग जाते हैं। एक मिनट बाद ही दुकान में एक के बाद एक कई धमाके होते है और आग फैल जाती है। जिसके बाद शोर पड़ जाता है। फिर हरी सिंह मौके पर पहुंचते है और ऐसे दिखाते हैं कि उन्हें कुछ पता ही नहीं। लेकिन दुकानदारों ने जब सीसीटीवी फुटेज देखी जो राज खुल गए।
दुकानदारों ने दी पुलिस को शिकायत
मामले संबंधी शुक्रवार को दुकानदार इकट्ठे होकर थाना कोतवाली गए थे। वहां पर उन्होंने हरी सिंह द्वारा आग लगाकर पूरी मार्केट को खतरे में डालने पर कानूनी कार्रवाई करने के लिए शिकायत दी है। एडिशनल एसएचओ हरदीप सिंह ने बताया कि दुकानदारों द्वारा शिकायत दी गई है। हरी सिंह को थाने बुलाया गया है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। शॉप मालिक हरी सिंह राजपूत का कहना है कि उनके द्वारा आग लगाने की बात बिल्कुल झूठ है। मैं ऐसे करके अपना और अपने परिवार का भविष्य क्यों खराब करूँगा। मुझे हार्ट की दिक्कत होने के कारण हॉस्पिटल एडमिट हूं।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)