July 26, 2026 04:39:54

बरनाला में सफाई सेवकों पर लाठीचार्ज पर Dsp सस्पेंड, सीएम मान के निर्देश पर कार्रवाई; पिटाई के कई वीडियो हुए थे वायरल

Jul24,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब सरकार ने बरनाला में सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज मामले में कार्रवाई की है। इस घटना के बाद डीएसपी सिटी सतवीर सिंह बैंस को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर की गई है। लोकसभा हलका संगरूर से सांसद और पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस फैसले की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ इस पूरे मामले पर विस्तार से चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया। यह घटना 2 दिन पहले बरनाला के हंडियाया बाजार में हुई थी, जहां सफाई सेवकों और पुलिस के बीच टकराव हुआ था। प्रदर्शन के दौरान पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा महिला सफाई सेवकों की कथित तौर पर पिटाई के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इन वीडियो के सामने आने के बाद पूरे इलाके में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे।

राजनीतिक दल दोषियों के खिलाफ कर रहे थे कार्रवाई की मांग

सफाई सेवक संगठन और विभिन्न राजनीतिक दल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। बरनाला में सफाई सेवक और नगर निगम कर्मचारी वेतन वृद्धि और स्थायी रोजगार जैसी अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से हड़ताल पर थे। हंडियाया बाजार में प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। सफाई सेवकों ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने उनके शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठियां भांजीं, जिससे कई कर्मचारी घायल हो गए थे।

Dsp-Suspended-Following-Lathi-Charge-On-Sanitation-Workers-In-Barnala-Action-Taken-On-Cm-Manns-Directive-Multiple-Videos-Of-The-Assault-Had-Gone-Viral




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023