July 26, 2026 04:42:57

पीएयू में थार और एंडेवर की जोरदार टक्कर, एयरबैग खुले, कंपनी के अधिकारी और स्टूडेंट की कार, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप

Jul24,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) के गेट नंबर पांच के पास शुक्रवार को थार और एंडेवर एसयूवी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एंडेवर के एयरबैग तक खुल गए। पूरी घटना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सूचना मिलते ही थाना पीएयू की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे, जिसके चलते यह हादसा हुआ। दुर्घटना में दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। थार चालक अतुल ने बताया कि वे पीएयू में फूडटेक का स्टूडेंट है। वह ह सामान्य गति से वाहन चला रहा था। उसके अनुसार अचानक एंडेवर ने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे हादसा हुआ। चालक ने दावा किया कि दुर्घटना में उसकी कोई गलती नहीं थी और वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं एंडेवर में मौजूद गनमैन ने बताया कि यह वाहन कुलदीप सिंह गिल का है और वह सुरक्षा कर्मी के रूप में उनके साथ मौजूद था। उसने कहा कि दोनों वाहनों की आपस में टक्कर हुई है, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Violent-Collision-Between-A-Thar-And-An-Endeavour-At-Pau-Airbags-Deployed-The-Vehicles-Belonged-To-A-Company-Official-And-A-Student-Respectively-And-Both-Parties-Have-Traded-Accusations




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023