July 26, 2026 04:44:23

लुधियाना के 3 स्पा सेंटरों में सेक्स रैकेट पकड़ा: 6 विदेशी युवतियां-मैनेजर गिरफ्तार, पुलिस को देखकर 4 लड़कियां भागीं

Jul24,2026 | Enews Team | Ludhiana

खन्ना। लुधियाना के खन्ना में पुलिस ने 3 स्पा सेंटरों में सेक्स रैकेट पकड़ा। पुलिस ने छापेमारी के दौरान छह विदेशी युवतियों और एक मैनेजर को गिरफ्तार किया। वहीं 4 युवतियों के साथ दो स्पा सेंटर संचालक मौके से फरार हो गए, जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस की रेड के दौरान युवतियां सामान समेटती नजर आईं। इनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार युवतियां थाईलैंड की बताई जा रही हैं। वहीं जो युवतियां फरार हुईं हैं वह हरियाणा और दिल्ली की रहने वाली हैं। पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि खन्ना के सिटी सेंटर स्थित न्यू एरा, डायमंड और रिलेक्स थाई स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इन सूचनाओं के आधार पर थाना सिटी-2 पुलिस ने गुरुवार को रेड की। छापेमारी के दौरान तीन स्पा सेंटरों की जांच की गई।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक स्पा सेंटर का संचालक कप्तान सिंह, जो हरियाणा के अंबाला का रहने वाला है, और दूसरे स्पा सेंटर का संचालक मनोज पुलिस कार्रवाई से पहले ही फरार हो गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं।

ठिकाना बदलकर अवैध धंधा चला रहा था

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से ठिकाने बदलकर अवैध गतिविधियां चला हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने हाल ही में सिटी सेंटर में अपने स्पा सेंटर शुरू किए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। थाना सिटी-2 के प्रभारी इंस्पेक्टर तरविंदर कुमार बेदी ने बताया कि मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Sex-Racket-Busted-At-3-Ludhiana-Spa-Centers-6-Foreign-Women-And-A-Manager-Arrested-4-Girls-Fled-Upon-Seeing-The-Police




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023