लुधियाना। पंजाब पुलिस की एक महिला पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा एक एसएचओ के खिलाफ गंभीर आरोपों की शिकायत देने के बाद विभाग में हडकंप मच गया है। जिला लुधियाना की महिला एसएचओ द्वारा ग्रामीण के एसएचओ पर रेप, यौन शोषण के आरोप लगाए गए हैं। इस संबंधी महिला ने उच्च अधिकारियों को शिकायत दी है। हालांकि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी आधिकारिक तौर पर निलंबन के कारणों पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं, लेकिन पुलिस एवं खुफिया विभाग के विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार एक महिला पुलिस इंस्पेक्टर ने सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ शादी का झांसा देकर कथित तौर पर शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के पास तस्वीरें, वीडियो और होटल इतियादी के बिल और अन्य पुख्ता सुबूत मौजूद हैं जो उच्च अधिकारीयों को सौंप दिये गये हैं।
लुधियाना सिटी में तैनात है महिला एसएचओ
सूत्रों के अनुसार शिकायतकर्ता महिला इंस्पेक्टर वर्तमान में लुधियाना कमिश्नरेट के एक थाने में तैनात हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले लगभग दो वर्षों से परिचय और संबंध थे। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद भी हुआ था, जिसे विभागीय स्तर पर समझौते के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया गया था। आरोप है कि समझौते की शर्तों का पालन नहीं किया गया, जिसके बाद विवाद दोबारा गहरा गया। शिकायत में महिला इंस्पेक्टर ने एसएसपी लुधियाना ग्रामीण से मिलकर अपना बयान दर्ज कराने और सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी तथा अमानत में खयानत सहित विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। सूत्रों का यह भी दावा है कि शिकायत पर विभागीय स्तर पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि नहीं की गई है।
Ludhiana-Female-Sho-Accuses-Another-Sho-Of-Rape-Lodges-Complaint-With-Senior-Officials
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)