July 17, 2026 15:25:07

लुधियाना में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में हजारों की गिनती में पहुंचे श्रद्धालु, भाजपा प्रधान ढिल्लों सहित कई हस्तियों ने लिया आशीर्वाद

Jul16,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में धूमधाम से भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा निकाली जा रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं शामिल हुए हैं। देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने यात्रा मार्ग की सड़कों को नो-ट्रैफिक जोन घोषित कर दिया है और लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने यात्रा मार्ग पर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं दी गई। इस दौरान पंजाब बीजेपी प्रधान केवल सिंह ढिल्लों सहित कई हस्तियों ने शीश नवाया। पहली रथ यात्रा जगराओं पुल स्थित दुर्गा माता मंदिर से शुरू होकर शहंशाह पैलेस के सामने समाप्त हुई। वहीं, दूसरी यात्रा चंद्र नगर से शुरू होकर अलग-अलग रूटों से गुजरते हुए हैबोवाल स्थित गुंडिचा मंदिर में संपन्न हुई। यात्राओं के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आसपास के क्षेत्रों में भी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। पुरी की तर्ज पर लुधियाना में भी रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलदेव जी और सुभद्रा जी के विग्रहों को पारंपरिक विधि 'पहुंडी' के तहत धीरे-धीरे झुलाते हुए रथ पर विराजमान किया गया। इसके बाद भगवान नगर भ्रमण पर निकलेंगे और श्रद्धालुओं को दर्शन देकर निहाल किया। भक्त रथ की रस्सियां खींचकर पुण्य के भागी बने। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह लंगर और प्रसाद की व्यवस्था की गई है, जहां श्रद्धालु महाप्रसाद ग्रहण किया।

Thousands-Of-Devotees-Gathered-For-The-Lord-Jagannath-Rath-Yatra-In-Ludhiana-Several-Prominent-Figures-Including-Bjp-President-Dhillon-Sought-Blessings




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023