July 17, 2026 14:38:09

चंडीगढ़ में पीएम की विजिट से पहले स्कूलों का सर्कुलर जारी, कई इलाकों में नहीं चलेंगी बसें; पेरेंट्स को बच्चों को पिक-ड्रॉप करने की हिदायत

Jul16,2026 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई के दौरे को लेकर चंडीगढ़ के कई निजी स्कूलों ने अभिभावकों के लिए सर्कुलर जारी किया है। इसमें बताया गया है कि कल प्रधानमंत्री के दौरे के कारण कुछ इलाकों में बस सेवा प्रभावित रहेगी। इसमें पीजीआई, पेक, सेक्टर-11, खुड्डा अलीशेर और खुड्डा लाहोरा शामिल हैं। स्कूलों की तरफ से कहा गया है कि पेरेंट्स खुद अपने बच्चों को पिक-अप एवं ड्रॉप करें। प्रधानमंत्री पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में करीब 45 मिनट रुकेंगे। पीएम के दौरे को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सुरक्षा इंतजामों में पुलिस के साथ केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी तैनात रहेंगी। राजेंद्र पार्क से पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज तक करीब 2 किलोमीटर क्षेत्र को हाई सिक्योरिटी जोन में रखा गया है। दौरे के दौरान नयागांव से चंडीगढ़ बैरियर की ओर आने वाले मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। इसके अलावा सेक्टर-2/3/10/11 चौक पर भी वाहनों की आवाजाही में बदलाव किया जाएगा।

3000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस हाई अलर्ट पर है। दौरे तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रोक दी गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए करीब 3,000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। पूरी व्यवस्था की निगरानी डीजीपी खुद कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के आगमन के लिए तय रूट पर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को तैनात कर दिया गया है। इसमें बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) समेत अन्य एजेंसियों के जवान शामिल हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जवानों को जगह-जगह तैनात किया गया है। चंडीगढ़ पुलिस के साथ केंद्रीय एजेंसियां भी पूरे इंतजामों की निगरानी कर रही हैं।

11 बजे से होगी एंट्री

प्रधानमंत्री का पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में कार्यक्रम दोपहर 1:30 बजे आयोजित होगा। जनसभा में शामिल होने वाले लोगों की एंट्री सुबह 11 बजे से शुरू कर दी जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर किसी भी तरह की सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी। यहां तक कि पानी की बोतल ले जाने पर भी रोक रहेगी। सभी लोगों की पहले सुरक्षा जांच की जाएगी, इसके बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश दिया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा के लिए तैयार किया गया पंडाल पूरी तरह वाटरप्रूफ और एयर कंडीशंड है। इसे इस तरह तैयार किया गया है कि मौसम खराब होने या बारिश आने की स्थिति में भी लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

भाजपा नेताओं की लगी ड्यूटी

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों का चयन पहले से किया गया है। इनमें मार्केट कमेटी, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और अन्य संस्थाओं के सदस्य शामिल होंगे। इन सभी लोगों को पहले से एंट्री पास जारी किए जाएंगे। इसके लिए चंडीगढ़ भाजपा नेताओं की जिम्मेदारी तय की गई है, जो आमंत्रित लोगों को निमंत्रण देकर उनके पास बनवा रहे हैं।

Circular-Issued-To-Schools-Ahead-Of-Pms-Visit-To-Chandigarh-Buses-Will-Not-Operate-In-Several-Areas-Parents-Advised-To-Pick-Up-And-Drop-Off-Their-Children




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023