July 17, 2026 14:39:34

पीएम के चंडीगढ़ दौरे से पहले पीजीआई को उड़ाने की धमकी, पुलिस कंट्रोल रूम में आई थ्रेट कॉल; पंजाब की राजनीति में हो सकता है फेरबदल

Jul16,2026 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कल होने वाले चंडीगढ़ दौरा से पहले PGI को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस कंट्रोल रूम में धमकी भरी कॉल आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर, ऑपरेशन सेल, क्राइम ब्रांच और अन्य पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी। प्रधानमंत्री 5 महीने बाद फिर पंजाब आ रहे हैं। चंडीगढ़ में पीएम दोपहर करीब सवा 1 बजे आएंगे। फिर यहां 2 करोड़ रुपए के AC टेंट में रैली करेंगे। वे यहां 45 मिनट रुकेंगे। इसके बाद जालंधर में उनके 4 कार्यक्रम हैं। सरकारी एजेंडे में ये डेवलपमेंट प्रोजेक्टों का उद्घाटन है लेकिन यह सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं रहने वाला। इसकी वजह भी है। पहले फरवरी में डेरा सचखंड बल्लां और अब जालंधर में जनसभा, साफ है कि भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए दलित लैंड दोआबा को लॉन्च पैड बना रही है। ऐसे समय जब कांग्रेस अंदरूनी खींचतान से जूझ रही है, आम आदमी पार्टी सरकार विपक्ष के निशाने पर है और भाजपा 2027 विधानसभा चुनाव बिसात बिछाने में जुटी है, प्रधानमंत्री का यह दौरा कई राजनीतिक संकेत देता है। चर्चा है कि इस दौरे के बाद पंजाब की राजनीति में बड़ा फेरबदल हो सकता है। पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ के प्रशासक ने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया है। यहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था एवं पूरे पंडाल की जानकारी प्रशासन से ली है।

पीएम अभी पंजाब क्यों आ रहे हैं?

प्रधानमंत्री का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब चुनाव में 7 महीने का टाइम बचा है। कांग्रेस हाईकमान अभी तक नेतृत्व और संगठन को लेकर कुछ क्लियर नहीं कर पा रहा है। पूर्व CM चरणजीत चन्नी और प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग का गुट आमने-सामने है। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी सरकार कानून-व्यवस्था, नशे, उद्योगों के पलायन और वित्तीय स्थिति जैसे मुद्दों पर विपक्ष के निशाने पर है। पीएम मोदी और भाजपा इसी राजनीतिक माहौल को अवसर के रूप में देख रही है।


Threat-To-Blow-Up-Pgi-Ahead-Of-Pms-Chandigarh-Visit-Threat-Call-Received-At-Police-Control-Room-Potential-Reshuffle-In-Punjab-Politics




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023