February 14, 2026 20:16:10

सतलुज क्लब चुनाव में अजीब स्थिति: सोशल मीडिया पर फोटो बधाई गुरुपर्व की और प्रचार बार सेक्रेटरी पद का, बना चर्चा का विषय

Jan6,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। भले ही लुधियाना के सतलुज क्लब में चुनाव की अभी तक कोई तारीख अनाउंस नहीं हुई है, लेकिन चुनाव लड़ने के चाहवानों की ओर से पहले ही अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया गया है। चाहवानों की और से अपने चुनाव प्रचार में पूरी गर्मी दिखाई जा रही है। प्रचार की इस गर्मी में चाहवानों की और से दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रगट दिवस पर भी प्रचार में कही कमी नहीं आने दी गई। प्रगट दिवस का भी इस्तेमाल धड़ल्ले से हो रहा है।  बार सेक्रेटरी के पद पर चुनाव लड़ने के इच्छुक एक उम्मीदवार की ओर से  क्लब मेंबर्स को गुरु गोबिंद सिंह जी की तस्वीर के साथ गुरुपर्व की बधाई दी जा रही है। उनकी यह पोस्ट अब वायरल होती दिखाई दे रही है। ये उम्मीदवार है एस एस बेदी। अब आपको बताते है आखिर उनकी ये पोस्ट वायरल क्यों हो रही है। असल में एस एस बेदी सिख होते हुए उनका श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के गुरुपर्व की बधाई के नीचे बार सेक्रेटरी के पद पर अपने कॉन्टेस्ट का प्रचार सोशल मीडिया में करना सवालों के घेरे में आ गया है। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के गुरु पर्व की बधाई की फोटो के साथ उनका बार सेक्रेटरी का प्रचार  देखकर सभी हैरान है। लेकिन बड़ी बात है कि वह खुद बार सेक्रेटरी के पद पर चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं और सोशल मीडिया पर सिख होने के बावजूद इस तरीके से प्रचार कर रहे हैं। इस तरीके के प्रचार को लेकर शहर चर्चाएं छिड़ गई है और उनकी इस पोस्ट को जमकर वायरल भी किया जा रहा है।

Strange-Situation-In-Sutlej-Club-Elections-Photo-On-Social-Media-Congratulations-On-Gurupurva-And-Promotion-For-The-Post-Of-Bar-Secretary-Became-A-Topic-Of-Discussion




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023